BHOPAL सहित देश के दो करोड़ घरों में एक ही समय पर होगा गायत्री यज्ञ | RELIGIOUS NEWS

NEWS ROOM
भोपाल। पर्यावरण संरक्षण के साथ ही देश को सशक्त, वैभवशाली और विश्व गुरू बनाने की कामना के साथ आगामी 2 जून को गायत्री परिवार द्वारा एक साथ, एक ही समय में विश्व के कई देशों समेत पूरे भारत में दो करोड़ घरों में यज्ञ किया जाएगा। इसके लिए एमपी नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ समेत देश के कई केंद्रों में कार्यकर्ताओं, पुरोहितों का कर्मकांड मास्टर ट्रेनर ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया गया। गायत्री परिवार के रमेश नागर ने बताया कि दो जून को गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य श्रीराम शर्मा का महाप्रयाण दिवस मनाया जाएगा। इसी दिन सारे विश्व में एक साथ एक समय पर दो करोड़ घरों में गायत्री यज्ञ किया जाएगा। गुरुवार को गायत्री परिवार मध्य जोन प्रभारी प्रभाकांत तिवारी के मार्गदर्शन में यज्ञ व उससे जुड़ी व्यवस्था संबंधी प्रशिक्षण दिया गया।

भोपाल जिले में 11 हजार घरों में एक ही समय होगा गायत्री यज्ञ 

विश्व शांति और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए 2 जून को भोपाल समेत देशभर में घर-घर गायत्री यज्ञ के आयोजन किए जाएंगे। यहां स्थानीय गायत्री परिवार द्वारा यज्ञ की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। सदस्य रमेश नागर ने बताया कि इस दिन भोपाल जिले में करीब 11 हजार घरों में एक साथ एक ही समय में यज्ञ किया जाएगा। इस संबंध में गायत्री परिवार के युवा सदस्यों द्वारा तैयारी के लिए बैठकें की जा रही है। यज्ञ कराने वाले पुरोहितों को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

अध्यापकों में आक्राेश: सैलरी को प्रमुख सचिव काे भेजेंगे ज्ञापन 


भोपाल। जनजातीय कार्य विकास विभाग के अध्यापकाें काे अप्रैल की सैलरी अब तक नहीं मिली है। इसे लेकर अध्यापकों में आक्राेश है। आजाद अध्यापक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष शिवराज वर्मा ने कहा कि प्रदेश के 89 विकासखंडों के स्कूलों में कार्यरत अध्यापकों काे मार्च का वेतन भी 23 अप्रैल काे मिल सका था। इस बारे में विभाग के अधिकारियाें से मिले ताे उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। हम मंगलवार काे विभाग के प्रमुख सचिव काे ज्ञापन भेजेंगे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!