ये एक्ट्रेस शादी के बाद 8 बैडरूम वाले घर में रहेगी | BOLLYWOOD NEWS

Updesh Awasthee
न्यू कपल के लिए 1 बैडरूम काफी होता है लेकिन जी टीवी के मशहूर शो 'पवित्र रिश्ता' फेम अंकिता लोखंडे ने 8 बैडरूम वाला नया घर खरीदा है। अंकिता अब अपने प्राइवेट रिश्ता को पवित्र रिश्ता बनाने जा रहीं हैं। वो अपने गुड फ्रेंड एवं कारोबारी विक्की जैन से शादी करके घर बसाने वालीं हैं। नया घर बसाने के लिए उन्होंने 8 बैडरूम वाला घर खरीद लिया है। 

अब अपने रिश्ते को एक नाम देना जा रहे हैं

आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो अंकिता लोखंडे जल्द ही शादी करने वाली हैं। अभिनेत्री मुंबई के कारोबारी विक्की जैन को डेट रही हैं, दोनों ने अपने इस रिश्ते को फिलहाल के लिए दुनियावालों के लिए एक राज़ ही रखा है। दोनों अब अपने रिश्ते को एक नाम देना जा रहे हैं। दोनों के बीच नजदीकियां एक साल से ज्यादा वक्त से ही चल रही हैं, क्योंकि दोनों हाल ही में एक शादी के मौके पर बेहद करीब नजर आए। उनकी करीबियों के देखने के बाद ऐसा लग रहा था कि वे एक 'गुड फ्रेंड' से कहीं ज्यादा थे। हाल ही में अंकिता के जन्मदिन पर भी विकी जैन को देखा गया था। हालांकि, दोनों एक दूसरे को एक गुड फ्रेंड ही बताते हैं। सूत्र बताते हैं कि दोनों अपने रिश्ते के बारे में बहुत गंभीर हैं और केवल कुछ करीबी दोस्त उनके ऐसे रिश्ते के बारे में जानते हैं। बता दें अंकिता और विक्की मुंबई में एक ही सोसाइटी में रहते हैं।

घर बसाने के लिए नया घर खरीदा

टीओआई में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, ''अंकिता घर बसाने की योजना बना रही हैं क्योंकि वह अपने जीवन के सबसे सुखद दौर में हैं। दोनों की शादी इस साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत में हो सकती है। कपल ने पहले से ही एक 8 बीएचके घर खरीदा है। उनका घर तैयार हो रहा है और शादी करने के तुरंत बाद दोनों अपने नए घर में एंट्री कर जाएगे। दोनों के फैमिसी एक दूसरे से मिल कर काफी खुश है।

2011 से लिव इन रिलेशनशिप में हैं

बता दें अंकिता और सुशांत सिंह राजपूत जब एकता कपूर के हिट शो 'पावित्र रिश्ता' में लीड रोल निभाते थे, तब ये जोड़ी एक दूसरे को डेट किया करती थी। ऐसी अफवाहें थीं कि दोनों साल 2011 से एक दूसरे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। सुशांत की 'राबता' में उनकी को-एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ निजदीकियों को उनके ब्रेक अप के पीछे कारण बताया गया था।

अंकिता लोखंडे की रील लाइफ

प्रोफेशनल लाइफ को देखें तो अंकिता लोखंडे फिल्म 'मणिकर्णिका' के साथ रुपहले पर्दे पर डेब्यू कर चुकी हैं। इस फिल्म कंगना रनौत ने रानी लक्ष्मी बाई का किरदार निभाया था। वहीं सुशांत सिंह राजपूत टीवी का सफर तय करने के बाद आज बॉलीवुड में एक कामयाब अभिनेता हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!