कमलनाथ को प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देना चाहिए: 3900 कांग्रेसियों ने कहा | OPINION POLL

भोपाल। मुख्यमंत्री कमलनाथ को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद से तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए और संगठन को स्वतंत्र कर देना चाहिए कि वो अपना अध्यक्ष चुने। कुल 7 विधायकों के समर्थन से चल रही सरकार को चलाए रखना ही अपने आप में काफी मुश्किल है। ऐसे में कमलनाथ को संगठन का मोह त्याग देना चाहिए। यह मानना है मध्यप्रदेश के 3900 कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जिन्होंने भोपाल समाचार के ओपीनियन पोल में भाग लिया। 

OPINION POLL के बारे में

यह मई 26 को रात 1 बजकर 10 मिनट पर शुरू किया गया था और मात्र 24 घंटे के लिए था। यह भोपाल समाचार के 32303 पाठकों के सामने अचानक भेजा गया। भोपाल समाचार के 2468 सोशल मीडिया मित्रों ने इसे लोगों तक पहुंचाने में मदद की। इनमें से 5700 लोगों ने वोट किया। हमने रेंडम जांच की तो ज्यादातर प्रोफाइल या तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं की थीं या फिर कांग्रेस विचारधारा के लोगों की जिनका पेशा राजनीति नहीं है परंतु वो कांग्रेस को पसंद करते हैं। 

OPINION POLL का नतीजा क्या आया

हमने सवाल किया था कि क्या कमलनाथ को प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। OPINION POLL में 75 प्रतिशत लोगों ने कहा कि हां उन्हे इस्तीफा दे देना चाहिए। मात्र 25 प्रतिशत लोगों ने इस बात का समर्थन किया कि कमलनाथ को अभी इस्तीफा नहीं देना चाहिए। उन्हे पद पर बने रहना चाहिए। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !