साध्वी प्रज्ञा महामंडलेश्वरी हैं, मैं किसी काम की नहीं: उमा भारती का नया बयान | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने एक बार फिर साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि साध्वी प्रज्ञा मेरे से बहुत बड़ी हैं, वह महामंडलेश्वरी हैं, मेरी तुलना उनसे नहीं की जा सकती मैं किसी काम की नहीं हूं।' इससे पहले उमा भारती ने कहा था कि साध्वी प्रज्ञा महान संत है। मैं तो साधारण मूर्ख किस्म की प्राणी हूं।

पन्ना पहुंची उमा भारती ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रज्ञा ठाकुर बड़ी संत हैं, वह महामंडलेश्वरी हैं, उनसे मेरी तुलना मत कीजिए, मैं किसी काम की नहीं। 'साध्वी प्रज्ञा जमानत पर हैं, राहुल और सोनिया भी जमानत पर हैं। इसीलिए अगर उनके चुनाव लड़ने पर कोई आपत्ति नहीं तो साध्वी प्रज्ञा पर भी चुनाव लड़ने पर कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। साध्वी प्रज्ञा मेरे से बहुत बड़ी हैं, वह महामंडलेश्वरी हैं, मेरी तुलना उनसे नहीं की जा सकती मैं किसी काम की नहीं हूं।'

यह लगातार दूसरा मौका है जब साध्वी प्रज्ञा के बारे में सवाल पूछने पर उमा भारती ने ऐसा जवाब दिया है। एक दिन पहले ही कटनी में उमा भारती से पूछा गया था कि क्या मध्य प्रदेश में उमा भारती का स्थान साध्वी प्रज्ञा ले रही है? तो उमा भारती ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा महान संत है। उनकी तुलना मेरे से नहीं की जा सकती है। मैं तो साधारण मूर्ख किस्म की प्राणी हूं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!