पति से नाराज विवाहिता ने रिश्तेदार से मदद मांगी, 7 दिन तक रेप हुआ | BHOPAL NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। रायसेन की एक विवाहित महिला अपने पति से झगड़ा कर घर से निकल आई और अपने एक रिश्तेदार के साथ भोपाल आ गई। रिश्तेदार के यहां वो 7 दिन तक रही। महिला का कहना है कि 7 दिन तक रिश्तेदार ने उसका बलात्कार किया फिर वो लौटकर पति के पास आ गई और रिपोर्ट दर्ज कराई। 

पुलिस के मुताबिक रायसेन निवासी 30 वर्षीय महिला का पिछले दिनों पति से विवाद हो गया था। वह पति से नाराज होकर 28 मार्च को भोपाल स्थित मायके आ रही थी। बस में सफर के दौरान उसकी मुलाकात अजीम से हुई। अजीम उसका रिश्तेदार है। महिला ने अजीम को पति के साथ हुए विवाद के बारे में बताया तो उसने पति से बातचीत कर मामले को सुलझाने का भरोसा दिलाया। भोपाल पहुंचने तक शाम हो गई थी, इसलिए अजीम महिला को लेकर कोतवाली इलाके में रहने वाली अपनी मौसी के घर ले गया। 

महिला ने पुलिस को बताया कि उसी रात अजीम ने उसके साथ दुष्कर्म किया। करीब एक सप्ताह तक महिला मौसी के घर रही, इस बीच कई बार अजीम ने उसका शारीरिक शोषण किया। बाद में वह रायसेन लौट गई और पति को घटना की जानकारी दी। शुक्रवार को कोतवाली थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!