पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की स्थिति गंभीर, दिग्विजय, शिवराज मिलने पहुंचे | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वो 7 दिनों से नेशनल अस्पताल में भर्ती हैं। रविवार को भोपाल लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी दिग्विजय सिंह उनसे मिलने पहुंचे, इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी अस्पताल में नजर आए। 

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ सुरेश पचौरी और अन्य कांग्रेस नेता भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कैलाश जोशी के बेटे पूर्व मंत्री दीपक जोशी से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली ओर डॉक्टरों से चर्चा की। करीब आधा घंटे अस्पताल में रुकने के बाद दिग्विजय सिंह चले गए। 

इसके 20 मिनट बाद ही पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह अस्पतला पहुंचे और जोशी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी पिछले 7 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। वो 89 वर्ष के हैं। कैलाश चंद्र जोशी का जन्म : 14 जुलाई 1929 को हुआ। कैलाश चंद्र जोशी मप्र के प्रथम गैर कॉग्रेसी मुख्यमत्री हैं। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!