मप्र के 6 जिलों में आसमान से आग बरसी, दोपहर में कर्फ्यू जैस हालात, 27 में लू | MP WEATHER REPORT and FORECAST

भोपाल। मध्यप्रदेश में आसमान से आग बरस रही है। 6 जिलों में तो दोपहर के समय कर्फ्यू जैसे हालात बन गए हैं। इनके अलावा 27 स्थानों पर तापमान 42 डिग्री से ज्यादा हो गया है। मध्यप्रदेश के 4 बड़े शहर भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में भी तापमान 42 डिग्री से ज्यादा है। पढ़िए पूरे प्रदेश का हाल: 

प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में है। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 47 डिग्री सेल्सियस खरगोन में रिकॉर्ड किया गया। यह प्रदेश में इस सीजन का सबसे अधिक तापमान है। खरगोन के अलावा छिंदवाड़ा, खंडवा, खजुराहो, नौगांव और होशंगाबाद में लू चली। मौसम विज्ञानियों ने गर्मी के तेवर और तीखे होने के आसार जताए हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राजस्थान और गुजरात में भीषण गर्मी पड़ रही है। वहां से लगातार आ रही गर्म हवा की लपटों से प्रदेश में दिन और रात के तापमान में इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को प्रदेश में 27 स्थानों पर दिन का अधिकतम तापमान 42 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

भोपाल में लू चल रही है
राजधानी में लगातार तीसरे दिन पारा 42 डिग्रीसे. से ऊपर रहा। जिसके चलते लू जैसे हालात बने रहे। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी एसके डे ने बताया कि वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है। हवा का रुख भी पश्चिमी बना हुआ है। इस वजह से फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

शहर अधिकतम न्यूनतम
भोपाल 42.3 25.9
इंदौर 42.4 27.6
जबलपुर 43.4 26.0
ग्वालियर 42.7 24.4
(नोट - तापमान डिग्री सेल्सियस में) 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!