महाशिवरात्रि: भय और अकाल मृत्यु से बचने विशेष मंत्र | MAHA SHIVRATRI VISHESH MANTRA

2019 की महाशिवरात्रि विशेष है क्योंकि यह सोमवार को है और इस दिन आसमान में ग्रह नक्षत्र विशेष योग बना रहे हैं। इस दिन यदि आप शिवलिंग पर सिर्फ एक कलश जल का अभिषेक कर दें तो आपको शिवकृपा प्राप्त हो जाएगी परंतु यदि आपको शत्रुओं का भय है, यदि आप भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त करना चाहते हैं या फिर परिवार में कोई असमय मृत्यु के निकट है तो नीचे दिए गए मंत्रों का कम से कम 108 बार जाप करें। आपको सर्वोत्तम फल प्राप्त होगा। 

शिव मंत्रों के जपने से शांति मिलती है 

महाशिवरात्रि की पूजा के मौके पर भक्त भगवान शिव की पूजा करते वक्त विशेष मंत्रों का जाप करते हैं। माना जाता है कि इन मंत्रों से मन की शुद्धि, अकाल से रक्षा, स्वास्थ्य और शांतिपूर्ण जीवन का वरदान मिलता है। सभी शक्तिशाली मंत्रों के पीछे भगवान शिव की शक्ति होती है। भगवान शिव को अमरत्व का देवता भी माना जाता है। भगवान शिव के इन मंत्रों में विशेष दैवीय शक्तियां होती हैं। साथ ही भगवान शिव के मंत्रों के जाप से मनुष्य का मन अध्यात्म की ओर जाता है और अलौकिक शांति की अनुभूति कराता है। महाशिवरात्रि पर पढ़ें कुछ मंत्र-

1- भय भगाने के का मंत्र-
ॐ नमः शिवाय

2- भगवान शिव की कृपा पाने के लिए रुद्र मंत्र-
ॐ नमो भगवते रुद्राय

3- शिव ध्यान मंत्र- 
ॐ तत्पुरुषाय विदमहे विदमहे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्राह प्रचोदयात

4- असमय मृत्यु और दुर्घटना को रोकने के लिए महामृत्युंजय मंत्र-
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्‌।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्‌॥
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!