MPTET 2018: संशोधित नियमपुस्तिका व TIME TABLE जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के लिए प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, भोपाल Madhya Pradesh Professional Examination Board (MPPEB) द्वारा आयोजित माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 की संशोधित नियमपुस्तिका, परीक्षा तिथि तालिका/ टाइम टेबल जारी कर दी गई है। 

MPTET 2018 एग्जाम की शुरुआत 16 फरवरी से हो रही है जो 10 मार्च 2019 तक चलेंगे। यह एग्जाम दो शिफ्ट में आयोजित किए जाएंगे। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। वहीं दूसरी शिफ्ट का एग्जाम दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। 16 फरवरी को पहली शिफ्ट में उर्दू का एग्जाम लिया जाएगा। 18 फरवरी से साइंस विषय के एग्जाम शुरू होंगे जो 22 फरवरी 2019 तक चलेंगे। वहीं गणित विषय के एग्जाम 24 फरवरी से शुरू होंगे जो 26 फरवरी 2019 तक चलेंगे। 

इसी तरह सामाजिक विज्ञान विषय के एग्जाम 26 फरवरी शुरू होंगे जो 6 मार्च 2019 तक चलेंगे। इसके बाद अंत में 7 मार्च से हिंदी विषय के एग्जाम शुरू होंगे जो 10 मार्च 2019 को खत्म होंगे। यह सभी एग्जाम दो शिफ्ट में आयोजित किए जाएंगे। इन एग्जाम के लिए ऐडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे। इस एग्जाम के लिए आवेदन की प्रक्रिया 28 सितंबर को शुरू हुई थी जो 12 अक्टूबर 2018 तक चली थी। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !