PANNA: SI अनामिका सिंह का बॉयफ्रेंड गिरफ्तार कर पुलिस ने केस सुलझाने का दावा किया | MP NEWS

Updesh Awasthee
पन्ना। बीते दिनों पन्ना में लेडी सब इंस्पेक्टर अनामिका सिंह की संदिग्ध मौत के केस को पुलिस ने सुलझा लेने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि अनामिका सिंह ने सुसाइड किया था। पुलिस ने दावा किया है कि सुसाइड का कारण अनामिका सिंह की लव स्टोरी थी। अनामिका के कथित बॉयफ्रेंड कौशल सिंह राजपूत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी के मुताबिक पन्ना जिले की सिमरिया थाना क्षेत्र की मोहंद्रा चौकी प्रभारी अनामिका सिंह कुशवाहा का शव 3 जनवरी की रात उनके सरकारी आवास पर फांसी पर झूलता हुआ मिला था। पुलिस शुरू से ही इसे आत्महत्या बता रही थी। एसडीओपी आईबीएम परिहार एवं सिमरिया नगर निरीक्षक याकूब खान ने इस मामले की जांच की है। जांच अधिकारियों का कहना है कि अनामिका के मोबाइल पर कॉल डिटेल चैक की तो उसमें बिहार के एक नंबर पर कई बार बात होने की जानकारी मिली। आत्महत्या से कुछ मिनट पहले तक अनामिका ने इसी नंबर देर तक बात की थी। पुलिस को पता चला कि ये नंबर बिहार के मोहन कुड़ी थाना संदना जिला लखीसराय के कौशल किशोर राजपूत का है। कौशल इस समय मनोहर मनोरमा कॉलोनी सागर मध्य प्रदेश में रह रहा है। 

पुलिस की कहानी संदिग्ध
इसके बाद पुलिस ने कौशल को सागर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में कौशल ने बताया है कि वो और अनामिका एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। अनामिका की सरकारी नौकरी लगने के बाद कौशल उस पर शादी का दबाव बना रहा था। ये रिश्ता अनामिका सिंह के माता-पिता को मंजूर नहीं था। इसी बात को लेकर कौशल ने तीन जनवरी के रात अनामिका से ऐसा कुछ कह दिया कि उसने आत्महत्या कर ली। दरअसल, पुलिस की कहानी संदिग्ध नजर आ रही है। पुलिस यह स्पष्ट नहीं कर पाई है कि कौशल ने ऐसा क्या कह दिया जो एक महिला पुलिस अधिकारी जो मध्यमवर्ग परिवार से थी और परिस्थितियों से जूझने में सक्षम भी थी, ने आत्मघाती कदम उठाया। 

अनामिका सिंह के बारे में
अनामिका सिंह सागर जिले की देवरी की रहने वाली थी। उसके परिवार में तीन बहनें है और 1 वर्ष पूर्व सिमरिया थाना में पदस्थ किया गया था। कुछ दिन पूर्व ही मोहंद्रा चौकी का प्रभार दिया गया था। अनामिका एक मध्यमवर्गीय परिवार से थी एवं अब तक उसका विवाह भी नहीं हुआ था। अनामिका की आयु 25 वर्ष थी। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!