हॉर्स ट्रेडिंग: 2 निर्दलीय विधायक गायब, दिग्विजय सिंह HOTELS के बार-बार चक्कर लगा रहे हैं | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा और भूपेन्द्र सिंह की दहशत कांग्रेस खेमे में साफ नजर आ रही है। कमलनाथ सरकार के सूत्र संचालक एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बार- बार उस होटल के चक्कर लगा रहे हैं जहां विधायकों को हॉर्स ट्रेडिंग का शिकार होने से बचाने के लिए ठहराया गया है। इस बीच खबर आ रही है कि 2 निर्दलीय विधायक कांग्रेस के रडार से गायब हैं। 

कांग्रेस राजधानी की बाहरी हिस्सों के होटलों में रुके अपने विधायकों को एकजुट करने में जुटी रही। पार्टी महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह दिन में कई बार इन होटलों में विधायकों से मिलने पहुंचे। सूत्रों के अनुसार दिग्विजय सिंह लगातार उन विधायकों से बातचीत कर रहे हैं जिन पर कांग्रेस को शक है कि वो विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव में क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं।सरकार को समर्थन देने वाले दो निर्दलीय विधायक केदार डाबर और विक्रम सिंह राणा गायब हैं। कांग्रेस नेता सारा दिन दोनों से संपर्क करने की कोशिश करते रहे परंतु दोनों कांग्रेस के रडार पर नहीं थे। 

निर्दलीय शेरा से डील फाइनल, मंत्री बनाएंगे
कांग्रेस के बड़े नेताओं ने बुरहानपुर से निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह ठाकुर (शेरा) से संपर्क किया है और उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने का आश्वासन भी दिया गया है। 

दिग्गजों को हराने वाले कांग्रेस विधायक नाराज
कांग्रेस में कमलनाथ से नाराज विधायकों की संख्या करीब 12 पहुंच गई है। ये वो हैं जो पहली बार जीतकर आए हैं और उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के दिग्गजों को हराया है, इनमें कई विधायक बुंदेलखंड से भी हैं। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!