विश्वास सारंग के एडीशनल एसपी साढू भाई को नरसिंहपुर से हटाया जाये: कांग्रेस | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता और चुनाव कार्य के प्रभारी जे.पी. धनोपिया ने चुनाव आयोग से मांग की है कि चुनाव प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए मंत्रियों और विधायकों के नजदीकी रिश्तेदारों को चुनाव क्षेत्रों में ड्यूटी में पदस्थ न किया जाये। 

धनोपिया ने प्रमाण स्वरूप कहा है कि नरसिंहपुर में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन सहकारिता राज्य मंत्री विश्वास सारंग के सगे साडू भाई हैं। वे पिछले तीन वर्षों से नरसिंहपुर में पदस्थ हैं और भाजपा के पक्ष में कार्य करने वालों को संरक्षण और कांग्रेस के पक्ष में कार्य करने वालों को प्रताड़ित कर रहे हैं। वे शासकीय सेवा में रहते हुए भाजपा नेता और कार्यकर्ता के रूप में भाजपा के पक्ष में कार्य कर रहे हैं। 

कांग्रेस को ज्ञात हुआ है कि पुलिस मुख्यालय द्वारा भी तत्काल रूप से उनके स्थानांतरण आदेश जारी किये गये थे, लेकिन मंत्री सारंग के दबाव में यह कार्यवाही रोक दी गयी। इसलिये यह आवश्यक है कि राजन का तत्काल स्थानांतरण किया जाये, जिससे नरसिंहपुर में मतदान पर किसी प्रकार का विपरीत असर नहीं पड़े। निष्पक्ष और स्वतंत्र मतदान के लिये यह जरूरी है। 
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!