उनके झूठ उजागर करने चाहिए: PM MODI का BJP कार्यकर्ताओं को निर्देश | MP NEWS

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश में शिथिल हो गए भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं को मोटिवेट करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए 5 लोकसभा सीटों के कार्यकर्ताओं से बात की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आपको कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के झूठ उजागर करना चाहिए। मोदी ने संकेत दिया कि भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं को अब ​कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया और अजय सिंह जैसे नेताओं के प्रति हमलावर हो जाना चाहिए। 

वीडियो कॉन्फ्रेंस में मोदी ने दावा किया कि कांग्रेस के एक दर्जन से ज्यादा नेता प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए महत्वकांक्षा पाले हुए हैं। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा 'बीमारू' से 'बेमिसाल' राज्य में बदल दिया गया है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस के पास इस चुनावी राज्य में कोई मुद्दा नहीं है और सत्तारूढ़ प्रदेश सरकार द्वारा किये गए चौमुखी विकास कार्यों से वह हताश हो गई है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का विरोध करने के लिए कोई मुद्दा नहीं मिलने के बाद कांग्रेस ने राज्य सरकार को निशाना बनाने के लिये पाकिस्तान और बांग्लादेश की तस्वीरों का इस्तेमाल किया और वह 'फर्जी खबरों' का सहारा भी ले रही है। मोदी ने कहा कि उन्होंने एक टीवी कार्यक्रम में देखा कि राज्य के सागर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाली और पहली बार मतदाता बनी लड़कियों में से 90 फीसदी ने भाजपा का समर्थन किया। 

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, 'जब एक दर्जन से ज्यादा लोगों की महत्वाकांक्षा मुख्यमंत्री बनने की हो तो वे लोगों के विकास के बारे में नहीं सोच सकते। आपको उनके झूठ जनता के सामने उजागर करने चाहिए।

इस बीच कार्यकर्ताओं ने सवाल किया कि कांग्रेस द्वारा भाजपा के खिलाफ किए जा रहे 'दुष्प्रचार' का जवाब कैसे दिये जाए, तो मोदी ने कहा कि उन्हें इसे 'मनोरंजन' के तौर पर लेना चाहिए। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, 'आपको इसका आनंद लेना चाहिए। गंभीरता से न लें।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि वह कई बार 'राजकुमार' की अनदेखी कर देते हैं। उन्होंने यह टिप्पणी तब की जब पार्टी के एक कार्यकर्ता ने अपना परिचय राजकुमार के तौर पर दिया। इस पर प्रधानमंत्री ने फौरन ही उससे पूछ लिया कि यह उसका नाम है या वह वास्तव में 'राजकुमार' है।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !