रूठे ब्राह्मणों को मनाने राहुल गांधी का चुनाव अभियान 29 से | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष 29 अक्टूबर को फिर मध्यप्रदेश के चुनावी दौरे पर आ रहे हैं। वो यहां 2 दिन रहेंगे। इस बार वो मालवा क्षेत्र में रहेंगे। यहां कुल 48 सीटें हैं जिनमें से 44 पर भाजपा का कब्जा है। कभी यही हाल कांग्रेस के हुआ करते थे। 2013 में ब्राह्मण कांग्रेस से रूठ गए और ये सारी सीटें भाजपा के पास चली गईं। खबर आ रही है कि मालवा में इस बार भाजपा की स्थिति बहुत खराब है। राहुल गांधी मौके का फायदा उठाना चाहते हैं। 

इंदौर मालवा की सभी 48 विधानसभा सीटों पर उज्जैन के महाकाल और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग का काफी असर है। ब्रह्माणों को रिझाने के लिए कांग्रेस राहुल गांधी महू के पास स्थित भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव भी जा सकते है। सूत्रों के मुताबिक राहुल का मालवा दौरा उज्जैन में महाकाल के दर्शन से शुरू होगा इसके बाद आमसभा होगी। राहुल का ओंकारेश्वर जाने का कार्यक्रम भी है। देवास, इंदौर, पीथमपुर और झाबुआ में रोड-शो और सभाएं होंगी। 

फिलहाल यह स्थिति है
मालवा के 10 जिलों की 48 विधानसभा सीटों में से 44 पर भाजपा और 4 पर कांग्रेस काबिज़ है। इंदौर जिले में 9 विधानसभा सीटों में से 8 भाजपा के पास हैं। नीमच की 3 विधानसभा सीटों में तीनों पर भाजपा के विधायक हैं। मंदसौर की 4 सीटों में से 3 भाजपा के पास, धार जिले की 7 विधानसभा सीटों में से 5 पर भाजपा का कब्जा है। उज्जैन की सातों ही सीटें भाजपा के खाते में हैं। रतलाम की 5 सीट भाजपा के पास हैं। झाबुआ की भी सभी 3 सीटों पर भाजपा काबिज है। देवास की 5 सीटों में पांचों भाजपा, शाजापुर की 3 सीटों में तीनों भाजपा और आगर जिले की 2 सीटों में दोनों भाजपा के पास हैं।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!