भारत बंद: नीमच में कांग्रेसी बोले, राहुल गांधी मुर्दाबाद VIDEO | Bharat Band MP News

इंदौर। मध्यप्रदेश में कांग्रेस का भारत बंद मजाक बन गया। शिवपुरी जिले के कोलारस में पब्लिक ने बंद कराने आए कांग्रेस विधायक को मुर्दाबाद के नारे सुनाए और काले झंडे दिखाकर वापस लौटा दिया तो नीमच में रैली निकाल रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के दौरान अपने ही नेता को मुर्दाबाद कह डाला। पत्रकार कमलेश सारडा ने खबर भेजी है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धुन में नारे लगा रहे कांग्रेसियों ने 'राहुल गांधी मुर्दाबाद' भी बोल डाला। 

देश के दूसरे हिस्सों में
मुंबई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का रेल रोको प्रदर्शन। 
बिहार में हंगामा और आगजनी, राजेंद्र नगर टर्मिनल रेलवे स्टेशन पर जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के कार्यकर्ताओँ ने ट्रेनें रोकी। 
जहानाबाद में राजद कार्यकर्ताओं ने रेलवे ट्रैक पर आगजनी की। 
पटना में बंद समर्थकों ने बिहटा-पटना NH को जाम किया, राजद कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर प्रदर्शन किया
मधुबनी रेलवे स्टेशन पर भाकपा कार्यकर्ताओँ ने जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस ट्रेन को भी रोका

कर्नाटक के मंगलूरू में उपद्रवियों ने एक प्राइवेट बस पर पत्थर फेंके। 
ओडिशा के संबलपुर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ट्रेन रोककर प्रदर्शन किया। 
आंध्र प्रदेश की राजधानी विशाखापट्टनम और विजयवाड़ा में लेफ्ट कार्यकर्ता भी सड़कों पर उतरे। 
कर्नाटक के कलबुर्गी में बस सेवाएं स्थगित। 

गुजरात के भरूच में प्रदर्शनकारियों ने जबरन बसें रोकी। 
मुंबई के परेल में एनएनएस कार्यकर्ताओं ने जबरन दुकानें बंद कराई। 
लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। 
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !