पीएम मोदी के पिता कौन हैं: अरुण यादव का विवादित सवाल | MP NEWS

Bhopal Samachar
बड़वानी। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राहुल गांधी की यात्राओं का समन्वय देख रहे कांग्रेस नेता अरुण यादव ने भाजपा को भड़काने वाला सवाल पूछा है। सिलावद में प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने किसान यात्रा निकालकर सभा को संबोधित किया। इस दौरान किसान मांग पत्र का भी विमोचन किया गया। इसमें किसानों की कर्ज माफी के वादे के वचन पत्र का जिक्र है। सभा को संबोधित करने के दौरान पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा और बोलते-बोलते उनके परिवार तक पहुंच गए।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के पिता कौन थे, उनका नाम किसी को नहीं पता, उनकी मां का नाम किसी को नहीं पता और न तो उनकी पत्नी को कोई जानता है। जबकि कांग्रेस में देश के पहले पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू, उनकी पुत्री और भूतपूर्व पीएम इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी, पूर्व पीएम राजीव गांधी, राहुल गांधी सबको पूरा देश जानता है। इसके अलावा भी उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।

वहीं नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी शिवराज सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं और किसानों की हालत बेहद खराब है। वहीं सीएम पर हुए पथराव को लेकर भी वे शिवराज सिंह पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि बीजेपी सीधे कांग्रेस पर बिना सबूतों के आरोप नहीं लगा सकती है। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि शिवराज सिंह खुद को महिलाओं का भाई कहते हैं, जबकि देश में मप्र में सबसे ज्यादा महिलाओं के साथ अन्याय, अत्याचार और दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!