MP NEWS: अनुसूचित कांग्रेस महेंद्र बौद्ध प्रदेश अध्यक्ष, शशि कर्णावत उपाध्यक्ष

भोपाल। मध्यप्रदेश में लगातार कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोकसभा और राज्यसभा के पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी लगातार मध्य प्रदेश के सभी जिलों का दौरा कर रहे हैं। खासकर मध्यप्रदेश की आरक्षित सीटों के लिए उन्हें मध्य प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। 2018 के विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बने इस उद्देश्य को लेकर उन्हें मध्यप्रदेश में लगाया गया है। वो खासकर मध्य प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी के वोट को कांग्रेस पार्टी के वोट में डाइवर्ट करने का प्रयास कर रहे हैं इसके लिए वह दलित बस्तियों में सभाएं लेने का काम कर रहे हैं। 

कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए मध्य प्रदेश के अनुसूचित जाति विभाग के नवनियुक्त अध्यक्ष महेंद्र बौद्ध को उनकी सलाह पर मध्य प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। उनके  साथ ही तेज तर्रार पूर्व आईएएस श्रीमती शशि कर्णावत को भी प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनके साथ टीकमगढ़ जिले के युवा नेता पंकज अहिरवार को भी प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। 

आदेश संगठन प्रभारी माननीय अशोक गहलोत जी द्वारा जारी कर दिया गया है। इस विषय पर कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने बताया कि उनका उद्देश्य है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बने और खासकर दलित समाज जो आज वर्तमान में भाजपा सरकार के द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है उनको न्याय दिलाने का काम कांग्रेस पार्टी करेगी। कांग्रेस पार्टी को मजबूत किए जाने को लेकर संगठन में परिवर्तन किया गया है भविष्य में जो भी पार्टी के लिए सही काम करेगा उन्हें पार्टी में आगे का मौका मिलेगा जो पद लेकर केवल घरों में बैठे हैं और पार्टी का काम नहीं कर रहे हैं उन्हें भी सक्रिय किया जाएगा।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !