पत्नि ने डीप LIPS KISS शुरू किया और... पति अस्पताल में भर्ती | CRIME NEWS

नई दिल्ली। काजल और करण की कहानी अब पूरी दिल्ली में चर्चित हो गई है। मामला पुलिस की डायरी में दर्ज हो गया है और काजल सलाखों के पीछे है जबकि करण अस्पताल में। दरअसल, गणपति विसर्जन की रात दोनों घर में अकेले थे। काजल में करण को डीप लिप्स किस देना शुरू किया और दातों से उसकी जीब काटकर अलग कर दी। 

मामला बाहरी दिल्ली के रणहौला इलाके का है। परिवारवालों के मुताबिक पीड़ित युवक शादी-पार्टी में डेकोरेशन करने का काम करता है। उसकी शादी 2016 में हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही दंपति के बीच झगड़े होने लगे। झगड़े इस कदर बढ़ गए कि कई बार परिजनों को बीच-बचाव करना पड़ा। करण के परिजन शनिवार को गणपति विसर्जन के लिए गए थे। घर पर पति-पत्नी ही मौजूद थे, तभी दोनों के बीच रोमांस करने के तरीके को लेकर झगड़ा हो गया। इसी दौरान गुस्से में पत्नी ने किस करने के दौरान पति की जीभ दांतों से काट डाली।

घटना के तुरंत बाद युवक करण के घरवाले आए और तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए। साथ ही उन्होंने पुलिस को पूरी घटना के बारे में बताया। पुलिस ने आइपीसी की धारा 326 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। करण के परिवार वालों का सीधा आरोप है कि शादी के बाद से ही पत्नी काजल का करण से झगड़ा होता रहता था।

मामले की जांच से जुड़े पुलिस का कहना है कि करण के तौर-तरीकों को काजल पसंद नहीं करती थी। हर बात पर वह करण को ताने मारती थी और उससे झगड़ती थी। उसने कई बार उससे उसके रोमांस के तरीका को लेकर इसके पहले भी झगड़ा किया था। इतना ही नहीं वह हर वक्त किसी न किसी बात को लेकर उससे झगड़ती ही रहती थी। कई बार दोनों को परिवार वालों ने पैचअप भी कराया लेकिन कल रात हद इतनी हो गई का काजल ने दांत से काटकर जीभ अलग कर दिया।

डीसीपी सेजू पी कुरुविला ने फोन पर बताया कि पुलिस घायल के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है। घायल करण परिवार के साथ विकास नगर में रहता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !