क्या सेब रोज फैमिली का फल है, रोज फैमिली में कितने फल होते हैं

ऋदम अवस्थी। क्या आप बता सकते हैं सेब फल, आडू, रहिया या नासपाती, आलू बुखारा और चेरी में क्या समानता है। आप कहेंगे कि सभी फल हैं लेकिन इसके अलावा एक और विशेषता हैं। सभी फल आपस में भाई-बहन हैं क्योंकि ये सभी रोज फैमिली के फल हैं। यह एक बहुत बड़ा और विविधता भरा परिवार है। इसमें हजारों पेड़, झाड़ियां, पौधे और जड़ी बूटियां शामिल हैं। आप जानकर चौंक जाएंगे कि यह एक इतना बड़ा परिवार है कि इसके सदस्यों की संख्या को कभी गिना ही नहीं जा सका। आए दिन रोज फैमिली में कोई नई प्रजाति​ जन्म ले लेती है। 

सामान्यत: जब आप रोज के बारे में सोचते हैं तो आपका बैक आॅफ माइंड आपको एक प्यारे से फूल का चित्र दिखा देता है। जिसे आप गुलाब के नाम से जानते हैं। मजेदार बात यह है कि रोज फैमिली के ज्यादातर पेड़ों पर जब फूल आते हैं तो वो 5 पत्तियों वाले होते हैं। जिनकी खुशबू भी बहुत आनंदित करने वाली होती है। इसके अलावा रोज फैमिली के पेड़ों की पंत्तियां भी काफी मिलती जुलती होतीं हैं। 

किस तरह के पेड़ रोज फैमिली में आते हैं
दुनिया भर में पैदा होने वाले वो तमाम पेड़ जिनकी ​ब्रीडिंग की​ जा सकती है, रोज फैमिली का हिस्सा होते हैं। इसी प्रकार झाड़ियां, छोटे पौधे और ऐसी सभी जड़ी बूटियां जिनकी ब्रीडिंग की जा सकती है इस फैमिली में आते हैं और यही कारण है कि रोज फैमिली के सदस्यों की संख्या कभी गिनी नहीं जा सकी।
इसी तरह की ढेर सारी जानकारियां और हिंदी न्यूज के लिए MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !