दाती महाराज के आश्रम से 600 लड़कियां लापता

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। रेप के मामले में आरोपित दाती महाराज भूमिगत हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। इस बीच एक नई खबर आ रही है। राजस्थान के आलावास स्थित गुरुकुल से करीब 600 बालिकाएं गायब हैं। अब यहां केवल 100 बालिकाएं बची हैं। फिलहाल यह खुलासा नहीं हो पाया है कि ये 600 बालिकाएं भागकर अपने घर चली गईं हैं या इनमें से कुछ कहीं और हैं। पुलिस अब सारी लड़कियों का वेरिफिकेशन करने की तैयारी कर रही है। जबकि आश्रम का दावा है कि सभी 700 बालिकाएं यहां मौजूद हैं। 

दिल्ली पुलिस की एक टीम एक शिष्या के साथ रेप करने के आरोपी स्वयंभू बाबा दाती महाराज के राजस्थान स्थित एक आश्रम में गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एक जिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि टीम के साथ रेप पीड़िता भी थी। टीम को दाती महाराज पाली स्थित आश्रम में नहीं मिला था। उन्होंने कहा कि टीम ने पीड़िता के आरोपों की पुष्टि के लिए आश्रम का निरीक्षण किया।

अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने टीम द्वारा मांगी गई मदद को उपलब्ध कराय। महिला ने गत रविवार को दक्षिण दिल्ली में फतेहपुर बेरी पुलिस थाने में दाती महाराज के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई थीं। इसके बाद यह मामला अपराध शाखा को स्थानांतरित कर दिया गया था। महिला ने आरोप लगाया है कि दाती महाराज के दिल्ली और राजस्थान स्थित आश्रमों में उसका यौन उत्पीड़न किया गया और उसने अपनी शिकायत में स्वयंभू बाबा के दो पुरुष शिष्यों के भी नाम लिये। 

दिल्ली महिला आयोग ने हाल में दाती महाराज को गिरफ्तार किये जाने की मांग की थी। इससे पहले , दिल्ली पुलिस ने दाती महाराज के खिलाफ एक लुकआउट सर्कुलर जारी किया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वह देश छोड़कर नहीं जा पाये। महिला ने पुलिस को बताया कि वह एक दशक से दाती महाराज की एक शिष्या थी लेकिन उसके साथ बलात्कार किये जाने के बाद वह राजस्थान में अपने घर लौट गई थी।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की कि अपराध शाखा की एक टीम सबूत इकट्टा करने के लिए आज राजस्थान में दाती महाराज के आश्रम में गई थी। महाराज आश्रम में नहीं था और टीम के कल दिल्ली लौटने की संभावना है। उन्होंने बताया कि जांच अभी शुरुआती चरण में है।
देश और मध्यप्रदेश की बड़ी खबरें MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!