राजीव गांधी पुण्यतिथि: कमलनाथ ने नहीं दी श्रृद्धांजलि

नई दिल्ली। आज 21 मई भारत के सबसे युवा एवं पूर्व प्रधनमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि है। राजीव गांधी को कई बातों के लिए याद रखा जाता है परंतु भारत में कम्प्यूटर क्रांति के लिए राजीव गांधी का योगदान कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। सभी लोग अपने अपने तरीकों से राजीव गांधी को याद कर रहे हैं। कम से कम कांग्रेस के तमाम नेता तो अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के पिता को अनिवार्य रूप से याद कर रहे हैं। परंतु कुछ नेता ऐसे भी हैं जिन्होंने सुबह 11 बजे तक राजीव गांधी को याद तक नहीं किया। 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर आज उन्हें याद करते हुए कहा कि, 'मेरे पिता ने मुझे सिखाया है कि नफरत उन लोगों के लिए जेल की तरफ है जो इसके साथ जीते हैं। आज उनकी पुण्यतिथि के मौके पर मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे सभी को प्यार और सम्मान देना सिखाया। यह सबसे बहुमूल्य तोहफा है जो एक पिता अपने बेटे को दे सकता है। अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर राहुल गांधी ने लिखा कि, हममें से जो राजीव गांधी को प्यार करते हैं वे हमेशा आपको अपने दिल में रखेंगे।

मध्यप्रदेश में कांग्रेस के चाणक्य दिग्विजय सिंह ने सबसे पहले राजीव गांधी को याद किया। उन्होंने अपने हैंडल @digvijaya_28 पर लिखा: आदरणीय राजीव गॉंधी जी को हार्दिक श्रद्धांजली।
कांग्रेस के युवातुर्क ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी अपने तरीके से राजीव गांधी को याद किया। 
हेंडल @JM_Scindia से उन्होंने लिखा: My tribute to the illustrious leader Shri Rajiv Gandhi ji on the 27th anniversary of his martyrdom - a man who revolutionised our nation in many a way. 

कमलनाथ ने नहीं दी श्रृद्धांजलि

खुद को इंदिरा गांधी का तीसरा बेटो कहने वाले छिंदवाड़ा सांसद एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने राजीव गांधी को श्रृद्धांजलि नहीं दी। वो सुबह करीब 9 बजे ट्वीटर पर आए। अपने आधिकारिक हेंडल @OfficeOfKNath से उन्होंने पोस्ट भी किया। देश में बढ़ रहे पेट्रोल-डीज़ल के दामों के बहाने भाजपा पर हमला किया लेकिन राजीव गांधी के लिए 2 शब्द तक नहीं लिखे। 

अजय सिंह 19 मई से अनुपस्थित

कांग्रेस के नेताप्रतिपक्ष अजय सिंह May 19 से अनुपस्थित हैं। उनके हेंडल @ASinghINC से लास्ट पोस्ट May 19 को ही आई थी। राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर भी उनकी कोई पोस्ट नहीं आई। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !