RAKHI SAWANT से हनीप्रीत की मां नाराज, भेजा 5 करोड़ का नोटिस | BOLLYWOOD NEWS

Updesh Awasthee
पानीपत। बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत से डेरा सच्चा सौदा मुखी गुरमीत राम रहीम की कथित बेटी हनीप्रीत की मां आशा तनेजा नाराज हो गई हैं। उन्होंने राखी को 5 करोड़ का नोटिस भेजा है। आशा के वकील ने कहा कि हमने राखी सावंत को 30 दिन का वक्त दिया है। यदि उसने माफी नहीं मांगी तो उनके खिलाफ दावा ठोक दिया जाएगा। राखी ने इस मामले में फिलहाल कोई जवाब नहीं दिया है। 

गौरतलब है कि राखी सावंत ने एक चैनल पर दिए इंटरव्यू में बताया था कि साढ़े तीन चार साल से उनकी राम रहीम और हनीप्रीत से जान पहचान थी। राम रहीम से कई दफा मुलाकात भी हुई थी, उन्होंने पॉलिटिक्स ज्वाइन करने की सलाह भी दी थी। राखी ने बताया कि राम रहीम उन्हें सिरसा लेकर गए, वह डेरा के अंदर बने गुफा में भी ले जा चुके हैं। बाबा ने अपने जन्मदिन पर उन्हें डेरा बुलाया था। वहां बाबा से मेरी नजदीकी देख कर हनीप्रीत डर गई थी, उसे लगा कहीं मैं उसकी सौतन न बन जाऊं। राखी ने बताया कि उन्हें नहीं मालूम था कि बाबा रेप करता है और लोगों को नपुंसक बनाता है, लेकिन जब पता चला तो वह दंग रह गईं। 

हनीप्रीत और बाबा पर फिल्म बना रही है राखी सावंत
गौरतलब है कि राखी सावंत हनीप्रीत और गुरमीत राम रहीम पर फिल्म बना रही है। इस फिल्म पर राखी सावंत ने यह बयान भी दिया था कि हनीप्रीत का नाम लेकर उनके पास किसी का फोन आया था। वह कह रही थी कि आप मेरी दोस्त हो फिर क्यों फिल्म बना रही हो। इस बॉलीवुड फिल्म में हनीप्रीत का किरदार राखी सावंत और राम रहीम का रोल संजय नेगी निभा रहे हैं। फिल्म के निर्माता राखी सावंत के बड़े भाई राकेश सावंत हैं
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!