रिलायंस Jio: सिर्फ महंगे नहीं हुए टैरिफ प्लान, कुछ और भी बदला है

Updesh Awasthee
दिवाली के मौके पर रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड व पोस्टपेड टैरिफ प्लान में बड़ा फेरबदल किया है। रिलायंस ने जियो के टैरिफ प्लान में केवल पैसों का अंतर नहीं किया है बल्कि और भी काफी कुछ बदल दिया है। कंपनी ने 19 रुपए और 302 रुपए वाले प्लान बंद कर दिए हैं। अब आपको 19 वाला प्लान 52 रुपए में मिलेगा। इसके अलावा 399 रुपए वाले प्लान में कंपनी ने डाटा और वैधता घटा दी है। सिर्फ एक प्लान ऐसा है जिसमें कंपनी ने दोगुने से भी ज्यादा डेटा पेश किया है। 

रिलायंस जियो ने 149 रुपए वाले प्लान में भी फेरबदल किया है। अब इस प्लान में 28 दिन के लिए 2 जीबी डेटा के स्थान पर 4.2 जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा अन्य प्लान की तरह इसमें फ्री कॉलिंग, एसएमएस और जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। 

यह है जियो के बदले हुए प्लान की पूरी लिस्ट
पहले सबसे सस्ता प्लान 19 रुपये का था जो अब 52 रुपये का हो गया है। 52 रुपये में 7 दिन की वैधता के साथ 1.05 जीबी डाटा मिलेगा।
98 रुपये के प्लान में 14 दिनों की वैधता के साथ 2.1 जीबी डाटा मिलेगा। पहले यह प्लान था ही नहीं।
149 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें 28 दिनों की वैधता के साथ अब 4.2 जीबी डाटा मिलेगा। पहले इसमें 2 जीबी डाटा मिलता था। 
302 रुपये वाले प्लान को कंपनी ने बंद कर दिया है और इसके जगह पर 399 रुपये का प्लान पेश किया है जिसमें 70 दिनों की वैधता के साथ 70 जीबी डाटा मिलेगा। पहले इसमें 84 जीबी डाटा मिलता था।
कंपनी ने 459 रुपये का नया प्लान पेश किया है जिसमें 84 दिनों की वैधता के साथ 84 जीबी डाटा मिलेगा।
वहीं 509 रुपये वाले प्लान में अब 49 दिनों की वैधता के साथ 98 जीबी डाटा मिलेगा। पहले इसमें 60 दिनों की वैधता के साथ 112 जीबी डाटा मिलता था।
999 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें 90 दिनों की वैधता के साथ अब 60 जीबी डाटा मिलेगा। पहले इसमें 90 दिनों की वैधता के साथ 90 जीबी डाटा मिलता था।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!