मोदी सरकार ने छोटे SAVING PLAN में ब्याज घटाया

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। नए वित्त वर्ष की शुरुआत से ठीक एक दिन पहले बड़ी खबर सामने आई है। सरकार ने छोटी बचत जमा पर ब्याज दर कम कर दी है। नए फैसले के मुताबिक छोटी बचत जमा पर ब्याज दर में 0.1 फीसद की कमी की गई है। नया नियम 1 अप्रैल से ही अमल में आ जाएगा। इस तरह की स्कीम में पीपीएफ प्रमुखता से शामिल है। गौरतलब है कि साल 2016 के अक्टूबर महीने में भी छोटी बचत योजनाओं में इतनी ही कमी की गई थी।

छोटी बचत योजनाओं में क्या कुछ शामिल
छोटी बचत योजनाओं में पब्लिक प्रॉविडंट फंड (पीपीएफ),किसान विकास पत्र, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट, पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम, पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट और सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम आती हैं। पीपीएफ में सालाना आधार पर 8 फीसद की दर से ब्याज मिलता है, जबकि 7.7 फीसद और सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम म 8.5 फीसद की दर से ब्याज मिलता है।

क्या होंगी नई दरें, जानिए
पॉपुलर प्रॉविडेंट फंड की नई दरें अब घटकर 7.90 फीसद हो जाएंगी जो कि पहले 8 फीसद थी। नई दरें 1 अप्रैल से ही लागू हो जाएंगी। ठीक इसी तरह किसान विकास पत्र की ब्याज दर भी 7.6 फीसद हो जाएगी, वहीं पांच वर्षीय सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में अब 8.4 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा, जबकि पांच साल के नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट में 7.9 फीसद की दर से सालाना ब्याज दिया जाएगा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!