भोपाल। भाजपा की तिरंगा यात्रा नाम कम बदनाम ज्यादा रही। छतरपुर में भाजपा नेता पवन जैन ने तिरंगा हाथ में लेकर मूत्र विसर्जन किया। उनका यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पवन जैन भाजपा का पदाधिकारी भी रहा है एवं अपने क्षेत्र का दिग्गज नेता माना जाता है। मजेदार तो यह है कि भाजपा नेता की यह फोटो भाजपा कार्यकर्ताओं ने ही खींची और सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दी।
तिरंगा यात्रा भाजपा का एक बड़ा कार्यक्रम था। प्रधानमंत्री मोदी को उम्मीद थी कि इस आयोजन के माध्यम से गांव गांव में देशभक्ति की भावना जागृत होगी। राजनीति के पंडितों का आंकलन था कि इस यात्रा की आढ़ में सरकार पर उठ रहीं उंगलियों को रोकने की कोशिश की जाएगी। सरकार की योजना थी कि यह यात्रा कुछ इस तरह से निकले कि सारा देश तिरंगामय हो जाए। इसलिए भाजपा के तमाम मंत्रियों एवं सांसदों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
लेकिन जो हुआ, वो इसका उल्टा ही था। कहीं किसी नेता ने तिरंगा झुका दिया तो किसी ने तिरंगा छोटा और भाजपा का झंडा बड़ा फहराया। उल्टा तिरंगा के तो दर्जनों मामले सामने आए और रैली के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन व बिना हेलमेट के हजारों प्रमाण मिले। यात्रा का अंत इस कदर होगा। किसी ने सोचा भी ना था।