पति के सामने किया पत्नी का गैंगरेप

कानपुर। शहर में इन दिनों रेप की घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है। आरोपियों पर सामाजिकता और नैतिकता की जगह हवस भारी पड़ रही है। नतीजन इज्जत से खिलवाड़ लगातार जारी है। वहीँ पुलिस द्वारा इन मामलों से बचने की कोशिश कोढ़ में खाज का काम कर रही है। ऐसा ही एक मामला पनकी क्षेत्र का सामने आया है। जिसमे फतेहपुर के दम्पति शहर प्लाट देखने आए। तो उन्हें बंधक बनाकर महिला से रेप की घटना को अंजाम दिया गया। इस दौरान आरोपीयों की साथी एक महिला पति को तमंचे की नोक पर बंधक बनाए रही। बाद में जब पुलिस ने भी इन पीड़ितों की नहीं सुनी तो उन्हें कोर्ट की मदद लेनी पड़ी। तब कहीं जाकर मामला दर्ज हो सका।

फतेहपुर से एक दम्पति बीती 17 अप्रैल को शहर में प्लाट देखने आये थे। जब वह वापस लौट रहे थे तभी एक काले रंग की स्कार्पियो ने उन्हें रोक लिया। फिर उससे उतरे चार युवक व एक युवती ने उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाकर सुनसान स्थान पर ले गए। फिर युवकों ने महिला को उतारकर उसके साथ बारी बारी से रेप किया। इस दौरान आरोपियों की महिला साथी पति को गाड़ी में ही तमंचे की नोक पर बंधक बनाए रही। घटना के बाद आरोपी दम्पति को वहीँ फेंककर फरार हो गए।

पुलिस ने नहीं की मदद
किसी तरह पीड़ित पनकी थाने पहुंचे तो पुलिस ने तहरीर लेकर चलता कर दिया। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई होते न देख पीड़ितों ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर हमीरपुर निवासी त्रिलोक सिंह, फतेहपुर निवासी जयसिंह, निशा व दो अन्य के खिलाफ पनकी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि जयसिंह व पीड़ित के बीच काफी समय से कोई विवाद चल रहा है।
आप हमें ट्विटर और फ़ेसबुक पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!