शिक्षा क्रांति महाकुंभ 7 मई को उज्जैन में

Updesh Awasthee
भोपाल। राज्य अध्यापक संघ मध्यप्रदेश की "शिक्षा क्रान्ति यात्रा" से प्रभावित होकर देश के संत, मनीषियों एवं महात्माओं ने "शिक्षा क्रान्ति महाकुम्भ" सिंहस्थ के दौरान महाकाल की पावन पवित्र नगरी उज्जैन में आयोजित करने का निर्णय लिया है, जिसमें परमार्थ निकेतन एवं गंगा एक्शन परिवार के परम पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज ने "शिक्षा क्रान्ति महाकुम्भ" संपन्न कराने में महती भूमिका का निर्वहन करने निर्णय लिया है। 

आमंत्रित संत एवं अतिथि 
स्वामी अवधेशानंद जी महाराज
सत्य मित्रानंद जी महाराज
पूर्व शंकराचार्य, भारत माता मंदिर हरिद्वार

माननीय श्रीमती स्मृति ईरानी
केंद्रीय मंत्री, मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली

मान. श्री शिवराज सिंह जी चौहान
मुख्यमंत्री , म.प्र. शासन भोपाल 

दिनांक - 07मई  2016 शनिवार
स्थान-  सिंहस्थ महाकुम्भ 
राम राज्य गौशाला के पीछे, बड़नगर रोड उज्जैन

समय प्रातः 11 बजे से   शाम 5 बजे तक
            
कार्यक्रम के प्रमुख सूत्रधार 
आचार्य डॉ. देवेंद्र जी शास्त्री
श्री गजराज जी सिसोदिया          

शिक्षा क्रान्ति महाकुम्भ में संत एवं माननीय अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न होने जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में पूरे दिन शिक्षा को लेकर देश के प्रमुख शिक्षाविदों एवं राज्य अध्यापक संघ के प्रमुख प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा अपने महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत करते हुए चिंतन किया जाएगा।       

इसी दौरान राज्य अध्यापक संघ मप्र द्वारा अध्यापक संवर्ग की प्रमुख समस्याओं सहित अनुकम्पा नियुक्ति में डीएड/बीएड की शिथिलता संबंधी प्रावधान एवं नियमित कर्मचारियों के समान पेंशन प्रदाय किये जाने की मांग करते समस्याएं यथाशीघ्र निराकृत किये जाने हेतु मांग की जायेगी। और साथ ही विसंगति रहित गणना पत्रक जारी हो सके इसका अनुरोध करेंगे। इसके पूर्व भी प्रांताध्यक्ष श्री जगदीश यादव द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति एवं पेंशन के सम्बन्ध में पत्र प्रेषित करते हुए माननीय केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी जी से निवेदन कर प्रयास किये गए हैं। 

उक्ताशय की जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी एच एन नरवरिया एवं समस्त प्रदेश कार्यकारिणीे राअसं मप्र ने प्रदेश के समस्त अध्यापक, संविदा शिक्षक व गुरूजी भाई बहिनों का आहवान करते हुए "शिक्षा क्रान्ति महाकुम्भ" में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति प्रदान कर अपनी मांगों के निराकरण में सहभागिता के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!