रिजल्ट आते ही फांसी पर झूल गई 12वीं की छात्रा

Updesh Awasthee
बैतूल। जिले में 12वीं की परीक्षा में नाकाम रहने पर एक छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। छात्रा ने रिजल्ट घोषित होने के महज एक घंटे के भीतर मौत को गले लगा लिया।

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने गुरुवार शाम को चार बजे 12वीं का रिजल्ट घोषित किया था। रिजल्ट घोषित होने के कुछ ही देर बाद पिंकी बुंदेला का शव फांसी पर लटका हुआ मिला। परिजनों के मुताबिक, 12वीं की परीक्षा में नाकाम होने की वजह से पिंकी ने खुदकुशी कर ली।

12वीं की छात्रा पिंकी बुंदेला अपनी मौसी के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही थी। मूल रूप से धार जिले की मनावर कस्बे में रहने वाली पिंकी गुरुवार दोपहर 4 बजे नतीजों का ऐलान होने से पहले ही काफी तनाव में नजर आ रही थी। 

साइट पर रिजल्ट चैक करने पर उसे पता चला कि वो बोर्ड एग्जाम में पास नहीं हो सकी है। जिसके बाद वो कमरे में चली गई। जब काफी देर तक वो बाहर नहीं आई तो परिजन उसके कमरे में गए जहां उन्हें पिंकी का फंदे से लटका शव मिला।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!