10वीं का टॉपर: घायल माता पिता अस्पताल में, फिर भी दी परीक्षा

रायसेन। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा सोमवार को 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया गया है। रायसेन जिले के विवेक छीपा ने प्रदेश की मैरिट में पांचवा स्थान अर्जित कर जिले का नाम रोशन किया है। विवेक छीपा ने जिस हालात में परीक्षा दी उसे सुनकर आप इस छात्र के हिमम्त की दाद देंगे। विवेक ने 10वीं कक्षा में 600 में से 585 अंक प्राप्त किए हैं।

विवेक के मैरिट लिस्ट में आने के बाद प्रदेश के शिक्षा मंत्री पारस जैन ने राजधानी भोपाल के विज्ञान भवन में सम्मानित किया। 

अस्पताल में माता-पिता फिर भी दी परीक्षा
प्रदेश की मैरिट सूची में अपनी जगह बनाने वाल विवेक के माता पिता 16 फरवरी को एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल माता पिता एक माह तक अस्पताल में भर्ती थे इसके बाद भी वो विवेक की हौंसला बढ़ाते रहे। ऐसी कठिन परिस्थितियों में भी विवेक ने अपना हौंसला नहीं खोया। 

अभिनव गरिमा विद्या निकेतन के छात्र विवेक छीपा ने प्रदेश की मेरिट सूची में 5वां स्थान प्राप्त अपने परिवार का गौरव बढ़ाया है। वहीं लिटिल फ्लावर स्कूल गैरतगंज की छात्रा नैंसी गुप्ता ने भी 580 अंक अर्जित कर प्रदेश की मैरिट सूची में 10वां स्थान प्राप्त किया है।
आप हमें ट्विटर और फ़ेसबुक पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!