CEO की शिकायत लेकर CM की कार के सामने लेट गए जनपद अध्यक्ष

Updesh Awasthee
भोपाल। भाजपा दफ्तर में उस समय अजीबो-गरीब स्थिति बन गई जब सुरक्षा घेरा तोड़कर कैलारस जनपद अध्यक्ष सोहनलाल धाकड़ सीएम शिवराज सिंह चौहान की कार के सामने अपने समर्थकों के साथ लेट गए। अचानक हुई इस घटना को देखकर सुरक्षा दस्ते ने तुरंत मुख्यमंत्री को घेरे में लिया।

अफरा-तफरी के बीच सोहनलाल सीएम से जनपद सीईओ को हटाने की मांग करते रहे, लेकिन वे उससे बिना मिले ही आगे बढ़ गए और दूसरी गाड़ी से रवाना हो गए। गुरुवार को यह वाकया प्रदेश कार्यसमिति बैठक के तत्काल बाद हुआ। वीआईपी कक्ष से बाहर निकलकर सीएम मीडिया से बात करने लगे। तब तक स्थिति सामान्य थी।

धाकड़ भी आम कार्यकर्ता की तरह उनसे मिलने के लिए खड़े थे। मुख्यमंत्री मीडिया से चर्चा करके गाड़ी में बैठने ही वाले थे कि धाकड़ गाड़ी के सामने लेट गए। बहरहाल, घटना के बाद धाकड़ ने कहा कि जनपद सीईओ एमपी सिंह भ्रष्ट हैं।

मंत्री गोपाल भार्गव से लेकर ग्रामीण विकास विभाग के सचिव ब्रजेश कुमार भी उन्हें हटाने का आदेश दे चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी उन्हें नहीं हटाया जा रहा। एमपी सिंह का तबादला जनपद पंचायत अटेर किया जा चुका है। धाकड़ व उनके समर्थकों ने कहा कि यदि एमपी सिंह काे नहीं हटाया गया तो वे मुख्यमंत्री निवास के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठेंगे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!