मंडला में चांदी के सिक्कों से भरे कलश ​निकले

Updesh Awasthee
मंडला। शहर में पाइप लाइन के लिए खोदे जा रहे गड्ढा में मजदूरों को कई चांदी के सिक्के मिले हैं जिन्हें मजदूरों ने बम्हनी पुलिस को सौंप दिया। बम्हनी थाना प्रभारी घनश्याम प्रसाद मर्सकोले ने बताया कि मंडला में जेलघाट के पास पाइप लाइन बिछाने के लिए नाली खुदाई का काम चल रहा है।

पिछले दिनों यहां खुदाई करने वाले करीब एक दर्जन मजदूरों को 595 सिक्के मिले। ये सभी मजदूर ग्राम पाण्डीवारा थाना बम्हनी निवासी हैं। जिन्होंने सिक्के पुलिस को सौंप दिए हैं।

श्री मर्सकोले के अनुसार मजदूरों को ये सिक्के दो घड़ों में मिले थे। सिक्के किस काल के हैं। पुरातत्व विभाग से संपर्क कर इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं प्रारंभिक रूप में सिक्के चांदी के प्रतीत हो रहे हैं, जिनमें अरबी भाषा में कुछ लिखा है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!