रक्षाबंधन: बहन ने भाई को किडनी गिफ्ट की

Updesh Awasthee
इंदौर। रक्षाबंधन के अवसर पर सरकार ने टॉयलेट या बीमा गिफ्ट करने की अपील की है परंतु यहां एक बहन ने अपने भाई को किडनी गिफ्ट कर दी। ऑपरेशन के बाद दोनों की हालत सामान्य है। जल्दी ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

खंडवा निवासी मुकेश राठौर (39) की किडनी ने काम करना बंद कर दिया था। जनवरी 2012 से वे डायलिसीस पर थे। डॉक्टरों ने उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी, लेकिन सवाल यह था कि किडनी दान करेगा कौन? ऐसे में मुकेश की बहन पुष्पा राठौर (52) भाई की जान बचाने के लिए आगे आईं। भाई-बहन का ब्लड ग्रुप बी पॉजीटीव है। डॉक्टरों ने उनकी अन्य जांचें कराई तो पाया कि बहन की किडनी भाई को आसानी से ट्रांसप्लांट की जा सकती है।

रक्षाबंधन के तीन दिन पहले 26 अगस्त को डॉक्टरों ने इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल में यह ट्रांसप्लांट ऑपरेशन किया। ऑपरेशन करने वाली टीम में नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ.राजेश भराणी, डॉ.विशेष अग्रवाल, डॉ.प्रतीक आहुजा, डॉ.अनिमेष दम्मानी शामिल थे। डॉ.भराणी ने बताया कि ट्रांसप्लांट के बाद भाई-बहन की हालत सामान्य है। एक सप्ताह बाद दोनों की अस्पताल से छुट्टी हो जाएगी
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!