संविदा कर्मचारियों ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन

भोपाल। मध्यप्रदेश पीएचई संविदा हेंडपंप टेक्निशियन संघ के बेनरतले हड़ताल कर रहे संविदा कर्मचारियों ने अपनी 3सूत्रीय मांगों के समर्थन में आज बोर्डआफिस चौराहे पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में 1000 से ज्यादा कर्मचारियों ने भाग लिया। कर्मचारियों की हड़ताल का यह चौथा दिन है।


दावा किया गया है कि इस हड़ताल में मध्यप्रदेश के सभी हेंडपंप टेक्निशियन शामिल हैं और हड़ताल के कारण मध्यप्रदेश के 4.5 लाख हेंडपंप प्रभावित हुए हैं। यदि शीघ्र ही हड़ताल नहीं टूटी तो हेंडपंप खराब होना शुरू हो जाएंगे और भरी गर्मी में पेयजल संकट खड़ा हो सकता है।

हड़ताली कर्मचारी नियमितीकरण एवं समान काम समान वेतन की मांग कर रहे हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!