शिवराज ने राहुल पर साधाना निशाना: जिन्हे प्याज नहीं पता वो देश क्या चलाएंगे

भोपाल। शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर सीधा निशाना साधते हुए दागा कि जिन्हे प्याज नहीं पता वो देश क्या चलाएंगे। श्री सिंह चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनावी शोरगुल के अंतिम दिन मंगलवार को विंध्य में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। उन्होंने रीवा और सतना लोकसभा क्षेत्र में आधा दर्जन सभाएं लेकर भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में समर्थन मांगा। वहीं, कांग्रेस पर जमकर हमले करने के साथ ही चुटकियां लेने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।

उन्होंने चिंतरंगी में कहा, ‘कांग्रेस के जिन नेताओं को यह पता नहीं कि प्याज जमीन के नीचे होती है कि ऊपर, वो देश को क्या चलाएंगे। उन्हें न हिन्दुस्तान की समस्याओं का पता है और न ही आदिवासियों की समस्या का। कांग्रेस जनता को मूर्ख बनाती है।’ मुख्यमंत्री चौहान ने मंगलवार को पहले सलकनपुर में देवी दर्शन कर पूजा-अर्चना की और फिर सीधी और सतना में धुआंधार चुनावी प्रचार किया।

सभाओं में जनसमूह ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। चितरंगी में पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में ली गई चुनावी सभा में कहा कि कांग्रेस ने झूठे वायदे और नारे परोसकर देश की जनता को छला है। अब चुनाव के मौके पर गरीबों के लिए कांग्रेस मगरमच्छ के आंसू बहा रही हैं।

कांग्रेस को केंद्र की सत्ता से करेगी बेदखल
शिवराज ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता विधानसभा चुनाव के नतीजों की पुनरावृत्ति करेगी और कांग्रेस को केंद्र की सत्ता से बेदखल करेंगी। कांग्रेस ने हमेशा मप्र के साथ भेदभाव कर उसके हकों की अनदेखी की है। मध्यप्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री ने बार-बार केंद्र सरकार से राहत की गुहार की लेकिन एक कौड़ी भी अब तक केंद्र सरकार ने मंजूर नहीं की, क्योंकि कांग्रेस को मध्यप्रदेश के किसानों का हित रास नहीं आता। कांग्रेस मध्यप्रदेश की तरक्की नहीं चाहती। लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता कांग्रेस को सबक सिखाएगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!