पढ़िए कौन कौन से हस्तियों ने ज्वाइन कर ली 'आप'

shailendra gupta
इंदौर। राजनीति को काजल की कोठरी मानते हुए जो लोग नेताओं को कोसते थे, वे आज राजनीति पार्टी में शामिल होने को शान मान रहे हैं। आम आदमी पार्टी की भ्रष्टाचार विरोधी जंग से प्रभावित होकर कई बड़ी शख्सियतों ने राजनीति में कदम रखा है।

मध्यप्रदेश में भी कई ऎसे बड़े नाम हैं, जिन्होंने आप की सदस्यता ली है। होलकर राजघराने के दामाद कर्नल अनिल काक भी इनमें से एक हैं। डेली कॉलेज के प्राचार्य रह चुके काक स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अब आप के सदस्य बन देशसेवा करना चाहते हैं।

कुछ अन्य लोग भी फिलहाल सदस्य के रूप में शामिल हुए हैं, पर भविष्य में मैदान संभालना चाहते हैं। ये सभी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के व्यक्तित्व और कामों से खासे प्रभावित हैं। इनका कहना है, भ्रष्टाचार मिटाने के लिए आप जैसी पार्टी का साथ देना चाहिए।

1. कर्नल कमलजीत चुघ
सेना में कर्नल रहते हुए जीवन का अधिकांश हिस्सा देश सेवा में निकाला। सेवानिवृत्ति के बाद कैंसर पीडितों की सेवा व सामाजिक उत्थान के लिए काम कर रहे हंै। आप अस्तित्व में आई तो खुद को उसका हिस्सा बनाए बिना नहीं रह सके।

देश सेवा के लिए जुड़ा: भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था आज भी मेरा सपना है और आप इस दिशा में अच्छा काम कर रही है। दिल्ली में पार्टी ने जैसा काम किया और कुछ ही समय में सत्त्ता को अपने हाथों में लेकर राज्य हित में निर्णय लिए। वह दम किसी और पार्टी में नहीं है। अरविंद केजरीवाल भी सही व्यक्ति है और लगता है, देश के लिए कुछ कर गुजरना चाहते हैं। देशसेवा के लिए आप से जुड़ा।

2. डॉ. सतीश लाहोटी
गुमाश्ता नगर के डॉ. सतीश लाहोटी बच्चों के डाक्टर हैं। अपना नìसग होम चलाते हैं। केजरीवाल से प्रभावित डॉ. लाहोटी अब परिवार के साथ आप का हिस्सा हैं। अपने व्यस्त समय में से वे कुछ समय पार्टी के लिए भी निकाल रहे हैं। अपने मरीजों को वे आप का हिस्सा बनने का सुझाव देते हैं।

बदलाव जरूरी: देश में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। पूरी व्यवस्था चरमरा गई है। राजनीतिक पार्टियों से अब बड़ी उम्मीद नहीं है। देश में बदलाव भी जरूरी है। ऎसे में आप एक अच्छा विकल्प भी है। दिल्ली में केजरीवाल जैसे निर्णय ले रहे हैं, उससे बड़ी उम्मीद जागी है। देश की भ्रष्ट व्यवस्था में यदि परिवर्तन लाना है तो अच्छे लोगों को आगे आना ही होगा।

सदस्यों का आंकड़ा 15 हजार पार
आम आदमी पार्टी में शामिल होने को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। आम आदमी से खास आदमी तक इसमें शामिल होने को लेकर जोश में है। 26 जनवरी तक पार्टी का नि:शुल्क सदस्यता अभियान में चल रहा है। अब तक 15 हजार से अधिक लोग पार्टी के सदस्य बन चुके हैं। पार्टी के शहर प्रमुख अजय लागू का कहना है, पार्टी की सदस्यता को लेकर हम लोग जैसा आकलन कर रहे थे, वैसे ही परिणाम मिल रहे हंै।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!