डबरा। नगर के सिविल अस्पताल में सुबह करीब 10 बजे महिला से एक नकाब पोश महिला नवजात शिशु को वहाना बनाकर ले गई, नवजात बच्चे के परिजन दिनभर खोजबीन करते रहे, लेकिन पता नहीं चला।
जवाहर काॅलौनी रामगढ़ पंचायत निवासी रामश्री बाई ने बताया कि उसके लड़के पवन साहू की 25 वर्षीय पत्नी लाली साहू को प्रसव के पश्चात सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नर्सों द्वारा बच्चे को सुबह टीका भी लगाया गया। उसके बाद चश्मा पहने और नकाब बांधे एक महिला जो स्वयं को बड़ी मैडम बता रही थी। बच्चे को देखकर बोली कि बच्चा कमजोर है, इस जांच के लिये दूसरे अस्पताल ले जाना पड़ेगा। रामश्री बाई बच्चे को लेकर उस महिला के साथ थाने के समीप माधवराव चैक तक आई उसी समय नकाब पोश महिला ने बातों में उलझाकर बच्चा ले लिया, अचानक एक बाइक आकर पास रूकी और वह महिला बच्चे को लेकर बाइक पर बैठकर फरार हो गई।
पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर संबंधित लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। प्रसव घर पर होने के बाद इलाज हेतु प्रसूता एवं बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नवजात बच्चे को बड़ी मैडम नामक महिला के कहने पर बिना किसी को बताये अस्पताल से बाहर कैसे बच्चा आया। डिलेवरी कितनी कुल अस्पताल में हुई हैं, स्टाॅफ नर्स ड्यूटी पर कौन-कौन था नकाब पोश महिला डाॅ0 या नर्स बनकर आई क्या उसे कोई नहीं जानता था। पुलिस इन सब बातों के लिये पूछताछ कर रही है, फिलहाल बच्चे की मां लाली साहू एवं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।