सेक्स स्केंडल में मेनन के साथ कई बड़े नेता भी शामिल: भूरिया का आरोप

shailendra gupta
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया ने कहा है कि भाजपा सरकार और संगठन दोनों नैतिक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। पूर्व मंत्री राघवजी और विजय शाह पर तो पार्टी ने कार्रवाई कर दी लेकिन यौन शोषण के एक और बड़े आरोपी भाजपा के संगठन महामंत्री अरविंद मेनन पर वह खामोश है।

भूरिया ने कहा कि पार्टी के नेताओं में मेनन पर कार्रवाई करने का नैतिक साहस नहीं है। वे भाजपा के इस पावरफुल पदाधिकारी से बुरी तरह भयभीत हैं, क्योंकि चर्चित सेक्स स्केंडल में मेनन के साथ कई बड़े नेता शामिल हैं।

भूरिया ने कहा है कि मेनन इस वक्त संगठन स्तर पर चुनाव के प्रभारी भी हैं। एक ऐसा नेता जो खुद यौन शोषण में लिप्त है, उसके नेतृत्व में चुनाव लड़ने वाली भाजपा का एजेंडा क्या होगा? मुद्दे क्या रहेंगे? पार्टी के चुनावी नारे क्या होंगे? ये सब अब आम जनता आसानी से समझ सकती है।

उन्होंने कहा कि विजयशाह, राघवजी और मेनन भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा तीनों हैं। अभी तो यह केवल शुरूआत है। आने वाले दिनों में ऐसे कई काले चेहरे प्रदेश की जनता के सामने आने वाले हैं।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!