भोपाल समाचार का असर: पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित

Updesh Awasthee
भोपाल, 24 नवंबर 2026:
मध्य प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित हो गई है। परीक्षा को बिना किसी कारण की स्थगित कर दिया गया था। अभ्यर्थियों के साथ हुए अन्याय के खिलाफ केवल भोपाल समाचार ने आवाज उठाई थी। 24 घंटे के अंदर इसका असर दिखाई दे गया है। कर्मचारी चयन मंडल मध्य प्रदेश की ओर से आधिकारिक नोटिस भी जारी हो गया है।

MP Police Constable Exam 2026: अब 9 दिसंबर से आयोजित होगी भर्ती परीक्षा

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MP ESB), भोपाल ने गृह (पुलिस) विभाग, मध्यप्रदेश शासन के अंतर्गत आरक्षक (जी.डी.) सीधी भर्ती परीक्षा 2026 की आयोजन तिथि में संशोधन किया है। मण्डल द्वारा पूर्व में जारी विज्ञापन एवं नियमपुस्तिका के तहत संभावित परीक्षा तिथि 19 नवंबर 2026 से प्रारंभ होना विज्ञापित की गई थी। नवीनतम सूचना के अनुसार, अभ्यर्थियों को सूचित किया गया है कि अब इस चयन परीक्षा का आयोजन 09 दिसंबर 2026 से किया जाएगा। 

परीक्षा के प्रवेश पत्र (Admit Card) शीघ्र ही जारी किए जाएँगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि परीक्षा से जुड़ी नवीनतम एवं प्रामाणिक जानकारी के लिए वे मण्डल की आधिकारिक वेबसाइट www.esb.mp.gov.in का नियमित अवलोकन करते रहें। 

भोपाल समाचार ने मुद्दा उठाया था 

यहां उल्लेख करना उचित होगा कि, इस मुद्दे को केवल भोपाल समाचार ने प्रमुखता से उठाया था। पॉलीटिशियंस तो पॉलिटिक्स कर ही रहे थे लेकिन कई इन्फ्लुएंस भी पॉलिटिक्स कर रहे थे। समस्या के समाधान के लिए जड़ तक जाने की कोशिश कोई नहीं कर रहा था। भोपाल समाचार ने MPESB वालों के नैरेटिव का पोस्टमार्टम किया और 24 घंटे में उसका नतीजा दिखाई दे गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!