MP IAS TRANSFER LIST: 11 अधिकारियों के तबादले, 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

Updesh Awasthee
भोपाल, 5 सितम्बर 2026:
मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के तबादले और नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल द्वारा राज्यपाल के नाम से जारी इस आदेश के तहत कुल 11 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है तथा 5 अन्य अधिकारियों को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ अस्थाई रूप से अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं।

मध्य प्रदेश भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की स्थानांतरण सूची 

  • श्री अनिल सुचारी (2006): आयुक्त, सागर संभाग, सागर से प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश भण्डार गृह निगम, भोपाल तथा सचिव, मध्यप्रदेश शासन।
  • श्री दिलीप कुमार (2008): आयुक्त, उद्योग, मध्यप्रदेश भोपाल तथा प्रबंध संचालक, लघु उद्योग निगम, मध्यप्रदेश भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) से आयुक्त, सागर संभाग, सागर।
  • श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव (2009): प्रमुख राजस्व आयुक्त, मध्यप्रदेश, भोपाल तथा पदेन सचिव, मध्यप्रदेश शासन, राजस्व विभाग तथा आयुक्त, भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त, मध्यप्रदेश, ग्वालियर (अतिरिक्त प्रभार) से सचिव, मध्यप्रदेश शासन, राजस्व विभाग।
  • श्री सत्येन्द्र सिंह (2009): आयुक्त-सह-संचालक, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, मध्यप्रदेश, भोपाल तथा आयुक्त, अनुसूचित जाति विकास तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) से सचिव, मध्यप्रदेश शासन, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग तथा सचिव, मध्यप्रदेश शासन, अनुसूचित जाति कल्याण विभाग तथा आयुक्त, अनुसूचित जाति विकास तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, भोपाल तथा आयुक्त-सह-संचालक, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, मध्यप्रदेश, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार)।
  • श्रीमती नेहा मारव्या सिंह (2011): संचालक, आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएँ, मध्यप्रदेश एवं प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश रोजगार एवं प्रशिक्षण परिषद (MAPCET) तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम, भोपाल तथा संचालक, आदिम जाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) से प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम, भोपाल तथा अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन।
  • सुश्री निधि निवेदिता (2012): वि.क.अ.-सह-आयुक्त, महिला एवं बाल विकास, मध्यप्रदेश तथा पदेन मिशन संचालक, अटल बिहारी वाजपेयी बाल आरोग्य एवं पोषण मिशन, भोपाल तथा पदेन अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा प्रबंध संचालक, महिला वित्त एवं विकास निगम, मध्यप्रदेश भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) से वि.क.अ.-सह-प्रमुख राजस्व आयुक्त, मध्यप्रदेश, भोपाल तथा आयुक्त, भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त, मध्यप्रदेश, ग्वालियर (अतिरिक्त प्रभार) तथा अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन।
  • श्री अनुराग वर्मा (2012): प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश भण्डार गृह निगम, भोपाल तथा प्रबंध संचालक, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) से प्रबंध संचालक, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम, भोपाल तथा अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन।
  • श्री मयंक अग्रवाल (2013): प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भोपाल से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, विकसित भारत-रोजगार गारंटी आजीविका मिशन (ग्रामीण)- व्ही.बी.जी.आर.ए.एम.जी. (VB-GRAMG) तथा मिशन संचालक, समग्र नर्मदा मिशन, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) तथा अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन।
  • श्री संदीप जी.आर. (2013): वि.क.अ.-सह-श्रम आयुक्त, मध्यप्रदेश, इंदौर से वि.क.अ.-सह-आयुक्त, महिला एवं बाल विकास, मध्यप्रदेश तथा पदेन मिशन संचालक, अटल बिहारी वाजपेयी बाल आरोग्य एवं पोषण मिशन, भोपाल तथा पदेन अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा प्रबंध संचालक, महिला वित्त एवं विकास निगम, मध्यप्रदेश भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) तथा अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन।
  • श्री अवि प्रसाद (2014): मुख्य कार्यपालन अधिकारी, रोजगार गारंटी परिषद, भोपाल से प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भोपाल तथा अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग (अतिरिक्त प्रभार) तथा उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन।
  • सुश्री नेहा जैन (2018): अपर संचालक, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, इंदौर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, स्मार्ट सिटी उज्जैन एवं अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम, उज्जैन (अतिरिक्त प्रभार) तथा उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन।

अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए अधिकारियों की सूची:

  • श्री रघुराज एम.आर. (2004): सचिव, मध्यप्रदेश शासन, श्रम विभाग से अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थाई रूप से सचिव, मध्यप्रदेश शासन, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग का अतिरिक्त प्रभार।
  • श्री तरूण राठी (2010): आयुक्त, आदिवासी विकास, मध्यप्रदेश भोपाल से अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थाई रूप से संचालक, आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएँ, मध्यप्रदेश एवं प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश रोजगार एवं प्रशिक्षण परिषद (MAPCET) तथा संचालक, आदिम जाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार।
  • श्री कुमार पुरुषोत्तम (2012): अपर सचिव, मुख्यमंत्री एवं प्रबंध संचालक, कृषि विपणन बोर्ड-सह-आयुक्त, मण्डी, मध्यप्रदेश, भोपाल से अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थाई रूप से आयुक्त, उद्योग, मध्यप्रदेश भोपाल तथा प्रबंध संचालक, लघु उद्योग निगम, मध्यप्रदेश भोपाल का अतिरिक्त प्रभार।
  • श्रीमती शीतला पटले (2014): सचिव, मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग, इन्दौर से अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थाई रूप से श्रम आयुक्त, मध्यप्रदेश, इन्दौर का अतिरिक्त प्रभार।
सुश्री अनिशा श्रीवास्तव (2021): कार्यकारी संचालक, मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम, क्षेत्रीय कार्यालय, ग्वालियर से अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थाई रूप से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, ग्वालियर विकास प्राधिकरण, ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!