PTS BHOPAL के खाने में इल्ली और कीड़े निकल रहे हैं, VIDEO VIRAL

Updesh Awasthee
भोपाल, 6 जुलाई 2026
: PTS BHOPAL मतलब पुलिस ट्रेनिंग सेंटर भोपाल, जहां पर पुलिस के जवानों को ट्रेनिंग दी जाती है। शक्तिशाली बनाने के लिए पौष्टिक भोजन दिया जाता है, वहां के भजन में इल्ली और कीड़े निकल रहे हैं। अनुशासन के कारण आरक्षक तो शिकायत कर नहीं सकते इसलिए आरक्षकों के रिश्तेदारों द्वारा अपने परिचित पत्रकारों के माध्यम से वीडियो वायरल करवाए जा रहे हैं। 

पुलिस ट्रेनिंग सेंटर भोपाल केंद्र में DSP प्रोबेशनर्स, SI, Constable और अन्य पुलिसकर्मियों की बेसिक तथा इन-सर्विस ट्रेनिंग होती है। विभिन्न इवेंट्स के फोटो और वीडियो मीडिया में वायरस होते रहते हैं, जिनको देखकर कैंपस सुंदर और व्यवस्थित माना जाता है। शहर से दूर भौरी क्षेत्र में स्थित है इसलिए यहां ट्रेनिंग लेने वाले अधिकारी और आरक्षक, सामान्य तौर पर भोपाल शहर के अंदर नहीं आते और आते भी है तो उनके पास इतना समय नहीं होता कि वह भोपाल की मीडिया से संपर्क कर सकें। विश्वसनीयता का भी एक प्रश्न होता है। इसलिए सामान्य तौर पर पुलिस ट्रेनिंग सेंटर भोपाल की अवस्थाओं के बारे में पता नहीं चल पाता है लेकिन जब पानी सर से ऊपर निकल जाता है तो खबरें किसी न किसी रास्ते से मीडिया तक पहुंच ही जाती हैं। 

इस बार भी ऐसा ही हुआ है। अभ्यर्थियों के रिश्तेदारों ने अपने परिचित पत्रकारों से संपर्क किया और परिचित पत्रकारों ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के बाद इसके बारे में भोपाल के पत्रकारों को बताया है। इससे पहले भी यहां पर कई बार बैरकों में रहने की व्यवस्था, पानी की किल्लत या अत्यधिक गर्मी/ठंड के मौसम में पर्याप्त सुविधाएं न होने की शिकायतें होती हैं। 

यह पहली बार नहीं है भोजन की गुणवत्ता को लेकर खाने के स्तर और न्यूट्रिशन (पोषण) को लेकर ट्रेनियों के बीच असंतोष की खबरें कभी-कभी सामने आती हैं। यह भी बताया जाता है कि सिस्टम ऐसा है की ट्रेनिंग लेने वाले अभ्यर्थी सामान्य तौर पर तनाव ग्रस्त रहते हैं। 

कुल मिलाकर, फिलहाल बात इतनी सी है कि, ट्रेनिंग सेंटर के खाने में नियमित रूप से कीड़े या इल्ली इत्यादि निकल रहे हैं। इससे पहले की कोई कांड हो जाए, अधिकारियों को स्थित अपने नियंत्रण में ले लेनी चाहिए।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!