आपसे लेकर अमेरिका तक क्रोध और अहंकार टकराव और अधिक तेज होगा : गोचर का राशिफल

Updesh Awasthee
श्यामला ज्योतिष पीठ, भोपाल
: आज दिनांक 2 अप्रैल 2026 है, दिन गुरुवार और तिथि चैत्र पूर्णिमा। हनुमान जयंती के कारण पूरे भारत में मंगल ही मंगल दिखाई दे रहा है परंतु आज ही के दिन मंगल ग्रह ने राशि परिवर्तन कर लिया है। इसके कारण अंतरिक्ष में ग्रहों की जो स्थिति बन गई है, उसके प्रभाव से दुनिया भर में क्रोध और अहंकार के टकराव देखने को मिलेंगे। यह आपके अपने जीवन से लेकर जिओ पॉलिटिक्स तक सभी जगह दिखाई देगा। 

Transit Horoscope Warns: Anger and Ego Clashes to Intensify from You to the US

सौरमंडल के सेनापति मंगल ग्रह ने आज मीन राशि में प्रवेश कर दिया है और न्याय के देवता शनि एवं सौरमंडल के राजा सूर्य पहले से ही मीन राशि में मौजूद है। इसके कारण एक विशेष प्रकार का लेकिन बहुत शक्तिशाली दुर्लभ त्रिग्रह योग बन गया है। जब शनि और मंगल किसी राशि में एक साथ होते हैं तो वह समाज में तनाव, संघर्ष और आंतरिक दबाव का कारण बनते हैं। ज्योतिष में इसको अंगारक प्रभाव कहते हैं। सूर्य और शनि के एक साथ एक राशि में होने के कारण पितृ/अधिकार संघर्ष योग बन जाता है। इसका मतलब हुआ अधीनस्थ व्यक्ति का वरिष्ठ व्यक्ति के साथ संघर्ष हो जाता है। मनुष्य के सामान्य जीवन में सरकार/बॉस/पिता से मतभेद हो जाता है। अमेरिका के साथ ऐसा होता हुआ दिखाई भी दे रहा है। जो देश उसके संरक्षण में थे, अब मतभेद बढ़ रहे हैं और इस योग के कारण यह मतभेद और ज्यादा बढ़ सकते हैं। सूर्य और मंगल उच्च ऊर्जा योग बनाते हैं। इसके कारण नेतृत्व शक्ति + आक्रामक निर्णय होने लगते हैं। 

मीन राशि वालों के लिए Emotional breakdown risk 

मंगल, शनि और सूर्य के एक साथ मीन राशि में होने के कारण High Friction Karma Alignment की स्थिति बन रही है। इसके कारण क्रोध और अहंकार टकराव के टकराव बढ़ जाएंगे। इस तरह की टकराव लोगों के परिवार से लेकर दुनिया के देशों तक दिखाई देंगे। खासतौर पर मीन राशि वालों के लिए Emotion + Anger + Pressure = Emotional breakdown risk है। 

त्रिग्रह योग की टाइमलाइन

  • 10 अप्रैल तक Peak Impact (80–90%) दिखाई देगा। 
  • 11 से 20 अप्रैल तक Moderate की स्थिति रहेगी यानी 60–70% प्रभाव दिखाई देगा। 
  • 21 अप्रैल के बाद धीरे-धीरे नॉर्मलाइज होता जाएगा। 

किन राशियों पर कितना असर होगा 

  • मीन राशि वालों को direct hit 
  • मिथुन और धनु राशि वालों को लगभग 75% प्रभाव पड़ेगा। 
  • कन्या राशि वालों को 70% प्रभाव पड़ेगा। 
शेष सभी राशि वालों पर प्रभाव तो पड़ेगा लेकिन लगभग 50% और ज्योतिष में इसको हानिकारक नहीं माना जाता। हां, तनाव का कारण हो सकता है। 

Opportunity
इस प्रकार का योग जीवन में discipline + patience सीखने का समय माना जाता है।
इस दौरान ही लोगों को inner anger को समझने का मौका मिलता है।
मीन राशि के लोग इस अवधि के दौरान चमत्कारी spiritual growth प्राप्त कर सकते हैं। 

डिस्क्लेमर: यह उत्तर भारत में प्रचलित ज्योतिष की पारंपरिक विधाओं पर आधारित है। यदि आप ज्योतिष की किसी और विधि पर विश्वास करते हैं तो कृपया उसके अनुसार शोध करें और जो लोग ज्योतिष में विश्वास नहीं करते, कृपया इस राशिफल को गंभीरता से ना लें। गृह अपना काम करते रहेंगे और आप अपना काम करते रहिए।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!