भोपाल के लघु उद्योगपतियों का सम्मान, LUB का 33वां स्थापना दिवस समारोह

Updesh Awasthee
भोपाल, 28 अप्रैल 2026
: लघु उद्योग भारती का 33वां स्थापना दिवस समारोह गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित लघु उद्योग भारती के प्रदेश कार्यालय उद्धम सेतु में मनाया गया। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और स्वावलंबन भारत अभियान के अखिल भारतीय सह संयोजक जितेंद्र गुप्त जी ने भोपाल के उद्योगपतियों को सम्मानित किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय मीडिया प्रभारी अतीत अग्रवाल जी, मध्य भारत प्रांत के अध्यक्ष सोबरन सिंह तोमर शामिल हुए।

Bhopal MSMEs Honoured at LUB 33rd Foundation Day Celebration

जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक ईश अरोरा ने बताया कि स्थापना दिवस पर उद्योग जगत में विभिन्न क्षेत्रों में अनुकरणीय पहल करने वाले भोपाल के उद्योगपति शिरिर पराढकर, प्रतिभा तिवारी, उमा शर्मा, के.एस. शर्मा, संतोष वाहिते, मनीष पंजवानी, सुनील अग्रवाल, आदित्य मिश्रा का सम्मान किया गया। एथलीट में विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन करने वाली पावनी सपकाल सहित राजनीतिक क्षेत्र से नेहा बग्गा को सम्मानित किया गया।

लघु उद्योग भारती के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश गुप्ता ने लघु उद्योग भारती की शुरुआत से लेकर अब तक की गतिविधियों को अपने संबोधन से अवगत कराया। समारोह में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष मनोहर काले, महासचिव विनोद नायर, भोपाल इकाई के अध्यक्ष मितेश लोकवाणी, सचिव नीरज शर्मा, महिला इकाई अध्यक्ष शुभा कामऋषि, सचिव सोनल श्रीवास्तव, श्रीमति रश्मि गुर्जर ,राकेश अवस्थी, विहारी लाल लोकवानी, प्रवीण भट्ट, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से योगेश गौतम जी सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए, समारोह का सफल संचालन महिला इकाई से मीता बाधवा और ज्योति रात्रै ने किया।
रिपोर्ट: प्रवीण चित्रांश, मीडिया प्रभारी, लघु उद्योग भारती, मध्य भारत प्रांत
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!