BHOPAL में रज्जो, रत्ना, सोनम, सरिता, सुधा, उर्मिला 100 से ज्यादा महिलाएं पब्लिक के लिए खतरा

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रज्जो, रत्ना, सोनम, सरिता, सुधा, उर्मिला सहित 100 से ज्यादा महिलाएं ऐसी हैं जो पब्लिक के लिए खतरा बन चुकी है। पुलिस द्वारा इनकी निगरानी की जा रही है लेकिन पब्लिक को भी सतर्क रहने की जरूरत है। यह महिलाएं ब्लैकमेलिंग, ठगी, बच्चों की चोरी यहां तक की हत्या जैसे मामले में अंडर ट्रायल हैं। 

भोपाल की गुंडा लिस्ट में महिलाओं के नाम बढ़ते जा रहे हैं

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, एडिशनल कमिश्नर आफ पुलिस शैलेंद्र सिंह चौहान (क्राइम ब्रांच) ने बताया कि पुराने शहर में सबसे अधिक महिला अपराधी सक्रिय हैं। ये मादक पदार्थों की तस्करी व लूटपाट समेत अन्य अपराधों में शामिल हैं। ऐशबाग, निशातपुरा, तलैया, टीलाजमालपुरा, हनुमानगंज, छोला मंदिर, गौतम नगर और जहांगीराबाद समेत अन्य थानों की गुंडा लिस्ट में महिला अपराधियों का नाम शामिल है। बीते चार सालों में क्राइम ब्रांच ने ही 90 से अधिक महिला अपराधियों को गिरफ्तार किया है। थानों की बात करें, तो इस अवधि में 200 से अधिक महिला अपराधियों को विभिन्न अपराधों में गिरफ्तार किया गया है।

अंजली, नगमा, ज्योति और मधु शादी पार्टी में क्राइम करती हैं

कोहेफिजा पुलिस ने जनवरी 2025 में अंजली, नगमा नायडू, ज्योति गोला और मधु नायडू को गिरफ्तार किया था। ये महिलाएं शादी-समारोह में मेहमानों से गले लगकर सोने की चेन, मंगलसूत्र, अंगूठी सहित कीमती जेवर पार कर देती थीं। जांच में पता चला कि महिलाओं ने दिल्ली में बच्चा भी चुराया था। उड़ीसा में लूट सहित 40 से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुकी हैं। 

लड़की को इंटरव्यू के लिए बुलाया और 50000 में बेच दिया

मानव तस्करी के मामले में हबीबगंज पुलिस ने 3 महिलाओं और एक खरीदार को सितंबर 2024 में गिरफ्तार किया था। इन्होंने भोपाल की एक महिला को काम दिलाने का झांसा दिया और राजस्थान के राजसमंद में 50 हजार रुपए में बेच दिया। इसके बाद उस युवक ने महिला के साथ शादी की और करीब डेढ़ महीने तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। 

रज्जो के खिलाफ भोपाल के नौ थानों में 19 मामले दर्ज

हिस्ट्री शीटर महिला अपराधियों की लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है, रजिया खान उर्फ रज्जो का, जिस पर 19 मामले दर्ज हैं। रज्जो को हाल ही में टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र से पकड़ा था। ये महिला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एक मकान में दूसरी बार चोरी करने पहुंची थी। रज्जो के खिलाफ शहर के ऐशबाग, श्यामला हिल्स, शाहजहांनाबाद, हनुमानगंज, जहांगीराबाद, गौतम नगर, अशोका गार्डन, निशातपुरा, छोला मंदिर सहित इंदौर के सर्राफा थाने में 19 मामले दर्ज हैं।

भोपाल में बुर्का गैंग भी सक्रिय है 

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी ऐशबाग में महिलाओं की एक गैंग बुरका पहनकर एक घर में घुसी। महिला और उसके बेटे के गले पर छुरी अड़कार जेवर और करीब ढाई लाख रुपए लूट लिए। पुलिस ने इस मामले में बुरका गैंग की महिलाओं को गिरफ्तार किया था।

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। 333 भोपाल से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!