Deputy CM Rajendra Shukla सुर्खियों में, प्रदेश अध्यक्ष बनेंगे या कुछ और बात है...

Bhopal Samachar
0
मध्य प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल अचानक सुर्खियों में आ गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जब जापान से लौटे तो उन्होंने दिल्ली में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इसके बाद उनकी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई। दिल्ली चुनाव की व्यवस्थाओं के बीच जिस प्रकार के फोटो वायरल हुए हैं, उन्होंने अचानक श्री राजेंद्र शुक्ल का कद बढ़ा दिया है। चर्चा है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए उन्हें दिल्ली बुलाया गया था। इसके अलावा कुछ और बातें भी चल रही है। 

भोपाल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की तैयारी पूर्ण

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए कई नेता दौड़ धूप कर रहे हैं। इस लिस्ट में ज्यादातर नाम वह है जिन्हें मध्य प्रदेश सरकार में कोई ठीक स्थान नहीं मिल पाया है। पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, गोपाल भार्गव, रामेश्वर शर्मा, आलोक शर्मा, अर्चना चिटनीस सहित कई नाम है। प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में 400 से ज्यादा प्रतिनिधि भाग लेंगे। इनमें 4 सांसद, 16 विधायक और 230 विधानसभाओं से एक-एक प्रतिनिधि के अलावा दो-दो विधानसभाओं के क्लस्टर का एक प्रतिनिधि हिस्सा लेगा। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा सोमवार देर रात तक प्रदेश अध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया के लिए काम करते रहे। हालांकि सब जानते हैं कि नाम दिल्ली से फाइनल होकर आएगी और यहां पर केवल औपचारिकता पूरी की जानी है। 

राजेंद्र शुक्ल, पहले सीएम और फिर पीएम से क्यों मिले


मध्य प्रदेश की राजनीति में यह एक बड़ा प्रश्न है। राजेंद्र शुक्ला दिल्ली में पहले मुख्यमंत्री और उसके बाद प्रधानमंत्री से क्यों मिले। क्या इस मुलाकात के पीछे भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष पद है। यदि राजेंद्र शुक्ला को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाता है तो उन्हें अपने मंत्री पद से इस्तीफा देना होगा। छायाचित्र कहते हैं की बात कुछ और है। राजेंद्र शुक्ला जब मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात कर रहे थे तब वातावरण में आनंद नहीं था। दोनों के चेहरे पर चिंता स्पष्ट दिखाई दे रही थी। इसके बाद मुख्यमंत्री भोपाल चले आए और राजेंद्र शुक्ला दिल्ली में ही रुके। बाद में जब उनकी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई तो श्री राजेंद्र शुक्ला के चेहरे पर एक संतोष का भाव दिखाई दे रहा है। दोनों चित्रों को SYNK करते हैं तो यह कहा जा सकता है कि एक प्रॉब्लम थी जो सॉल्व हो गई है।


विनम्र अनुरोध - कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!