Magnetic North Pole अपनी लोकेशन बदल रहा है, वैज्ञानिकों ने अपडेट जारी किया

Bhopal Samachar
यह एक बड़ी घटना है। वैज्ञानिकों ने हाल ही में पृथ्वी के मैग्नेटिक नॉर्थ पोल की लोकेशन को लेकर नया अपडेट जारी किया है। यदि आप स्मार्टफोन का उपयोग करते हैं तो GPS से संबंधित कोई अपडेट या तो आ चुका होगा या फिर आने वाला है। यहां बात सिर्फ पोजीशन के बदले जाने की नहीं है क्योंकि पृथ्वी की चुंबकीय शक्ति भी लगातार कम हो रही है। इसके कारण Solar Wind और Cosmic Radiation का खतरा बढ़ता जा रहा है, जो पृथ्वी पर मानव जीवन की समाप्ति का कारण हो सकता है। 

Magnetic North Pole की स्पीड बढ़ गई है

वैज्ञानिकों ने हाल ही में पृथ्वी के चुंबकीय उत्तर ध्रुव की अपडेट पोजीशन जारी की है। बताया है कि पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र में तेजी से परिवर्तन हो रहा है। 1990 के दशक में हमारे वैज्ञानिकों ने मैग्नेटिक नॉर्थ पोल को रिकॉर्ड करना शुरू किया था। उस समय भी पृथ्वी के चुंबकीय उत्तर ध्रुव की पोजीशन में परिवर्तन होता था परंतु तब इसकी स्पीड बहुत कम थी। वर्तमान में यह 1 साल में लगभग 55 किलोमीटर की स्पीड से बदल रहा है और रूस की ओर बढ़ रहा है। चुंबकीय क्षेत्र में होने वाले बदलावों को Geomagnetic Secular Variation कहा जाता है। वैज्ञानिकों के अनुसार ऐसा तब होता है जब Earth’s Core में liquid iron की स्पीड में परिवर्तन हो। 

Magnetic North Pole बदलने से आपकी लाइफ में क्या बदलेगा

सबसे पहले काम तो यह होगा कि आपका नेवीगेशन सिस्टम बदल जाएगा। World Magnetic Model - WMM के अपडेट हो जाने पर आपके स्मार्टफोन की GPS और पृथ्वी के सभी प्रकार की नेविगेशन सिस्टम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। इसके कारण हवाई जहाज और समुद्र में यात्रा करने वाले जहाज की नेविगेशन सर्विस पर असर देखने को मिलेगा। वैज्ञानिकों के पास इसके बारे में उपस्थित हुए सवालों के जवाब नहीं है। वह अभी भी स्थिति का अध्ययन कर रहे हैं। इस दुर्लभ चित्र के लिए CNN Science का आभार।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!