BHOPAL SAMACHAR - 7 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को रक्षाबंधन से पहले एरियर मिल जाएगा

मध्य प्रदेश शासन के कर्मचारियों को रक्षाबंधन के त्योहार से पहले महंगाई भत्ते का बकाया एरियर मिल जाएगा। मंत्रालय के सूत्रों का कहना है की पहली किस्त में दो महीने का एरियर मिलेगा। 

कुछ कर्मचारियों को 3 महीने का एरियर मिलेगा

मध्य प्रदेश में शासकीय कर्मचारियों को एक जुलाई 2023 से मिलने वाला 4 प्रतिशत डीए लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मार्च 2024 में दिया था। उसी समय वित्त विभाग ने कहा था कि महंगाई भत्ते के 8 महीने का एरियर तीन किस्तों में दिया जाएगा। अब जुलाई 2023 से फरवरी 2024 तक का एरियर जुलाई, अगस्त और सितंबर में दिया जा रहा है। जो विभाग आदेश देरी से जारी होने के कारण मार्च 2024 में 4 प्रतिशत डीए नहीं जोड़ पाए थे, वे अब हर महीने तीन महीने की एरियर राशि कर्मचारियों के बैंक अकाउंट में डालेंगे।

रक्षाबंधन के लिए कर्मचारियों के खाते में 1240 से 16000 तक आएंगे

मध्यप्रदेश सरकार ने 15 मार्च 2024 को सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ता (DA) में 4% की बढ़ोतरी के आदेश दिए थे। महंगाई भत्ता 42% से बढ़कर 46% किया गया था। जनवरी 2024 में 4 प्रतिशत डीए बढ़ने से सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में संवर्ग के मुताबिक 620 रुपए से 8000 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है। इस हिसाब से देखें तो जुलाई में दो महीने का एरियर दिए जाने पर कर्मचारियों के बैंक खातों में 1240 से 16000 रुपए तक आएंगे। तीन महीने का एरियर मिलने पर 1860 से 24000 रुपए अकाउंट में आएंगे। एरियर की राशि सैलरी से अलग कर्मचारियों के बैंक खातों में डाली जाएगी। 

विनम्र निवेदन: 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!