MP सरकारी नौकरी - 47098 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए भोपाल में हाई लेवल मीटिंग - NEWS TODAY

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित वल्लभ भवन मंत्रालय में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की हाई लेवल मीटिंग का आयोजन किया गया। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कैबिनेट मीटिंग में हुए डिसीजन के अनुसार डॉक्टर, पैरामेडिकल एवं अन्य मिलाकर टोटल 47098 रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। 

मध्य प्रदेश स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में 47098 वैकेंसी ओपन करें: डिप्टी सीएम

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय वल्लभ भवन में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के विभिन्न विषयों की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री ने विगत दिवस मंत्रिपरिषद द्वारा अनुमोदित 46 हज़ार 491 विभागीय पदों और 607 विशेषज्ञ चिकित्सकीय पदों की पूर्ति के लिए समस्त औपचारिकताएँ प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिये।

हमीदिया हॉस्पिटल भोपाल में कैथ लैब शिफ्टिंग के लिए लास्ट डेट घोषित

हमीदिया कैथ लैब शिफ्टिंग में हो रहे विलंब पर उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नाराजी व्यक्त की है। श्री शुक्ल ने कहा कि कैथ लैब का कार्य क्रिटिकल स्वास्थ्य सेवा प्रदाय से संबंधित है। इस कार्य में लापरवाही, प्रशासनिक उदासीनता अस्वीकार्य है। उन्होंने निर्देश दिए कि 1 माह के अंदर कैथ लैब शिफ्टिंग की कार्रवाई पूर्ण करें। उप मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता से तकनीकी और प्रशासनिक स्वीकृति की कार्रवाई करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कैथ लैब शिफ्टिंग कार्य की नियमित समीक्षा की जाएगी और अनावश्यक विलंब पर ज़िम्मेदारी नियत की जाएगी।

1770 हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की समीक्षा

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने प्रदेश में स्वीकृत भवन-विहीन 1 हज़ार 770 स्वास्थ्य अधोसंरचनाओं के निर्माण कार्य की समीक्षा की। इनमें उप स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आदि के निर्माण कार्य शामिल हैं। उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि अधोसंरचना विकास के साथ उपकरण, मैनपॉवर आदि की उपलब्धता भी समय-सीमा में की जाये इससे शीघ्र स्वास्थ्य सेवाओं का प्रदाय प्रारंभ हो सके।

रीवा और शहडोल पर डिप्टी सीएम का फोकस

उप मुख्यमंत्री ने रीवा और शहडोल संभाग में स्वास्थ्य अधोसंरचनाओं के उन्नयन और रीवा के पुनर्घनत्वीकरण कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री विवेक पोरवाल, डीन जीएमसी भोपाल डॉ कविता सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग वरिष्ठ अधिकारी, पीआईयू, पुलिस हाउसिंग बोर्ड, एमपीबीडीसी, हाउसिंग बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। 

विनम्र निवेदन🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। रोजगार एवं शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category 2 में CAREER पर क्लिक करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!