Business ideas - जीरो इन्वेस्टमेंट से शुरू करें 4 लाख महीने का टर्नओवर, थोड़ी मेहनत करनी होगी

Low investment high profit best startup small business ideas in Hindi 

यदि आपके पास अपना बिजनेस शुरू करने के लिए इन्वेस्टमेंट नहीं है तो कोई प्रॉब्लम नहीं आपकी क्रिएटिविटी से कुछ ऐसा क्रिएट करेंगे कि लोग देखते रह जाएंगे। यह बिजनेस आइडिया आपको जीरो इन्वेस्टमेंट पर कम से कम चार लाख रुपए महीने के टर्नओवर तक ले जाने की राह पर खड़ा करता है। 

world best business opportunity ideas for beginners
 

21st सेंचुरी है, फैशन का जमाना है, और फैशन तो सुबह से शाम तक में बदल जाता है। इसके कारण आपके पास पड़ोस में हजारों बेस्ट क्वालिटी के फैशन प्रोडक्ट ऑलमोस्ट डस्टबिन में पड़े हुए हैं। वह अलमारी में है लेकिन अब उनका कोई उपयोग नहीं करता है। अपन उनका उपयोग करेंगे। लोगों को बताइए कि आप उनके पुराने फैशन प्रोडक्ट्स को रिसाइकल करके कुछ नया बनाएंगे। उसको बेचने से जो भी लाभ प्राप्त होगा, उसमें आप दोनों का 50-50 शेयर रहेगा। लोगों के लिए तो पुराना फैशन वैसे भी यूजफुल नहीं है। कुछ लोग आपके साथ डील करने को तैयार हो जाएंगे और इस प्रकार आपके पास कुछ फैशन प्रोडक्ट्स आ जाएंगे। अब आपको रिसाइकल करके कुछ नए प्रोडक्ट बनाना है। क्या बना सकते हैं, यह भी आगे बता देंगे। फिलहाल अपने प्रोजेक्ट पर आगे बढ़ते हैं। 

रीसाइक्लिंग के बाद बनाए गए नए प्रोडक्ट को वीकेंड पर एग्जीबिशन लगाकर बेचना है। वीकेंड पर एग्जिबिशन लगाने के लिए आपको कोई भी स्पेस बहुत कम दाम में मिल जाएगा। इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप इत्यादि के जरिए आप ज्यादा से ज्यादा लोगों कोअपनी एग्जिबिशन के बारे में बताएंगे। रिसाइकल करके बनाए गए प्रोडक्ट्स के फोटो और वीडियो दिखाएंगे। आपकी क्रिएटिविटी, आपके प्रोडक्ट और आपके प्रमोशन वीडियो एवं फोटो लोगों को आपकी एग्जिबिशन तक खींच लाएंगे, और वीकेंड पर भारत में लोग शॉपिंग के लिए मेंटली प्रिपेयर होते हैं। आ गए तो कुछ ना कुछ खरीद कर जाएंगे। शनिवार और रविवार 2 दिन में कम से कम ₹100000 की बिक्री तो करेंगे।

पुराने फैशन से कौन से नए प्रोडक्ट बनाए जा सकते हैं

  • हम यहां सिर्फ आपको एक आईडिया दे रहे हैं। कृपया कॉपी पेस्ट ना करें। इसमें अपनी क्रिएटिविटी को ऐड करें और कुछ नया बनाएं, तभी बिजनेस चलेगा और सफलता के शिखर की और आपका सफर शुरू हो पाएगा। 
  • पुरानी टीशर्ट, पुरानी जींस और पुराने स्वेटर से बैग, कैप और स्कार्फ आदि बनाए जा सकते हैं। 
  • पुराने कपड़ों के टुकड़ों को जोड़कर गलीचा बना सकते हैं। खाली दीवार को सुंदर बनाने के लिए decorative wall pendant बना सकते हैं। फर्नीचर के लिए upholstery बना सकते हैं। 
  • पुराने बैग और जूते से कई प्रकार की कलाकृति बना सकते हैं। यहां तक की गहने भी बना सकते हैं। 
  • पुराने फर्नीचर और बर्तन को मिलाकर नया फर्नीचर बना सकते हैं। फूलदान बना सकते हैं। पेन स्टैंड बना सकते हैं। मोमबत्ती स्टैंड बना सकते हैं। टेबल लैंप बना सकते हैं। नाइट लैंप बना सकते हैं। 
  • पुरानी चीजों का उपयोग करके वॉल पेंटिंग कर सकते हैं। फोटो कॉलेज बना सकते हैं। कोई अद्भुत मूर्ति बना सकते हैं। 
  • पालतू जानवरों के लिए खिलौने बना सकते हैं। उनके लिए बिस्तर बना सकते हैं। उनके लिए कपड़े और गहने दो पहले से ही बनाए जा रहे हैं। 
  • पुराने कपड़ों से घर का पौंछा बना सकते हैं। डस्टिंग करने वाला कपड़ा बना सकते हैं। 

best new unique business ideas in hindi for students 

विद्यार्थियों के लिए यह अपने आप में एक बड़ा ही अच्छा, फायदेमंद और मजेदार बिजनेस है। छात्रों को कुछ नया और क्रिएटिव करने में आनंद आता है। स्टूडेंट के भीतर पैदा होती नई ऊर्जा उन्हें कुछ नया करने के लिए प्रेरित करती है। यह बिजनेस हर रोज कुछ नया करने का मौका देता है। साथ में कमाई भी हो जाती है और पढ़ाई भी डिस्टर्ब नहीं होगी क्योंकि ना तो पूरे सप्ताह दुकान खोलनी है और ना ही काम करना है। जब वक्त मिले तब कम कीजिए। हर सप्ताह वीकेंड पर क्यों, महीने में एक बार एग्जिबिशन लगाइए। स्टार्टअप के लिए काफी है। 

business ideas for women in india 

भारतीय महिला में क्रिएटिविटी जन्मजात होती है। खाना बनाते समय थोड़ा सा आटा बच जाए तो उसकी गुड़िया बनाकर बच्चों को खेलने के लिए दे देते हैं। पुरानी चीजों से नई चीज बनाना भी भारतीय महिलाओं के लिए कोई नई बात नहीं है। हमारे यहां तो दूध के पैकेट से खास प्रकार की चटाई बनाई जाती है। जो कारपेट के नीचे बिछाई जाती है। इसके कारण जमीन की ठंडक और नमी कार्पेट पर नहीं आती। 

business ideas for retired employees in india 

सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी, भारत की सबसे बड़ी कमजोरी का फायदा उठा सकते हैं। इस बिजनेस में इन्वेस्टमेंट करके हाई रिटर्न कमा सकते हैं। भारत की सबसे बड़ी कमजोरी यह है कि, अच्छे से अच्छा क्रिएटिव व्यक्ति नौकरी करना चाहता है। वह नौकरी पाने के लिए और नौकरी बचाने के लिए अपनी पूरी क्षमता और योग्यता को दाव पर लगा देता है। आपको केवल टीम बनानी है। टीम का सिलेक्शन करना है। इस प्रकार आपका बिजनेस बड़े पैमाने पर शुरू हो जाएगा। बड़ी एग्जिबिशन लगेगी, ज्यादा लोग आएंगे और ज्यादा मुनाफा होगा।

profitable business ideas in india 

रीसाइक्लिंग के बिजनेस में कितना प्रॉफिट होता है, कोई कैलकुलेट नहीं कर सकता। कई बार ₹100 का प्रोडक्ट ₹1000 में बिक जाता है। कई बार ₹500 के प्रोडक्ट को 750 रुपए में बचना मुश्किल हो जाता है, लेकिन मोटा-मोटी मन कर चले तो 150% का ग्रॉस प्रॉफिट होता है। सारे खर्च निकाल देने के बाद कम से कम 60-70% नेट प्रॉफिट बच जाता है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article.

विनम्र अनुरोध 🙏 कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। इसके अलावा और अधिक बिजनेस आईडियाज के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे जाएं और POPULAR Category 3 में Business पर क्लिक करें।  

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !