MP BOARD - दसवीं के विद्यार्थियों के लिए गुड न्यूज़, गणित के कठिन सवालों से मुक्ति

Madhya Pradesh Board of Secondary Education Bhopal से संबद्ध सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों में पढ़ रहे कक्षा 10 के विद्यार्थियों के लिए गुड न्यूज़ है। अब उन्हें गणित के कठिन सवालों से मुक्ति मिल जाएगी। यदि बच्चा गणित में कमजोर है तो उसे सरल सवाल दिए जाएंगे। 

कक्षा 10 में अब जनरल मैथमेटिक्स का ऑप्शन

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश, भोपाल वर्तमान में प्रारंभ हो रहे शिक्षा सत्र में बड़ा परिवर्तन करने जा रहा है। सीबीएसई की तरह अब एमपी बोर्ड के विद्यार्थियों को भी गणित के विषय में दो विकल्प मिलेंगे। इनमें से एक सामान्य गणित होगा। दूसरे शब्दों में इसे सरल गणित या फिर जनरल मैथमेटिक्स कह सकते हैं। जो स्टूडेंट गणित में कमजोर है वह सरल गणित विषय लेकर हाई स्कूल परीक्षा पास कर सकते हैं, लेकिन फिर कक्षा 11-12 में उन्हें गणित विषय का विकल्प नहीं मिलेगा। यानी मैथमेटिक्स छोड़कर किसी और सब्जेक्ट में पढ़ाई करनी होगी। कक्षा 10 के बाद मैथमेटिक्स ड्रॉप हो जाएगा। 

मध्य प्रदेश के 70% बच्चों को गणित के कठिन सवाल अच्छे लगते हैं

मध्य प्रदेश की सरकार और मध्य प्रदेश के भाग्य विधताओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण जानकारी है। मध्य प्रदेश में हर साल लगभग 10 लाख बच्चे कक्षा 10 हाई स्कूल की परीक्षा देते हैं। इनमें से लगभग 3 लाख बच्चे गणित के कठिन सवालों को हल नहीं कर पाते। यानी 70% बच्चों को गणित के कठिन सवाल अच्छे लगते हैं। सरल हिंदी में कहेंगे तो मध्य प्रदेश की मिट्टी में मैथमेटिक्स है। इसे इंप्रूव करने की जरूरत है। 

विनम्र निवेदन🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। रोजगार एवं शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category 3 में career पर क्लिक करें। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !