MP NEWS - हिस्ट्रीशीटर शमीम कबाड़ी के गोदाम में भयंकर बम ब्लास्ट, मौत और दहशत

Bhopal Samachar
0
मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में आदतन अपराधी शमीम कबाड़ी के गोदाम में आज भयंकर बम ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट इतना पावरफुल था कि 5 किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी और आसपास के मकान की दीवारों में दरार आ गई। मालवे में से एक डेड बॉडी निकल जा चुकी है। अब तक टोटल चार लोगों की मृत्यु की जानकारी मिल रही है। जबलपुर कलेक्टर द्वारा मृतकों के बारे में अधिकृत सूचना नहीं दी गई है। पुलिस का निगरानी शुदा बदमाश शमीम कबाड़ी फरार है।

जबलपुर बम ब्लास्ट - घटना का विवरण 

शमीम कबाड़ी, जबलपुर का एक खतरनाक अपराधी है और पुलिस ने उसे हिस्ट्रीशीटर घोषित किया है। तमाम कानूनी प्रतिबंधों के बावजूद जब उसकी आपराधी गतिविधियां कम नहीं हुई तो हाल ही में उसके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही थी। छानबीन के दौरान पाया गया कि उसने अपना मकान अतिक्रमण में बनाया हुआ है। कुछ दोनों पहले उसका मकान भी तोड़ दिया गया था। जबलपुर शहर से 20 किलोमीटर दूर खजरी-खिरिया बाइपास के पास उसने अपना अड्डा बनाया हुआ है। यह इलाका अधारताल पुलिस थाने के अंतर्गत आता है। घोषित तौर पर यह एक स्क्रैप गोदाम है, लेकिन पुलिस का कहना है कि यहां से वह अपना पूरा गैंग ऑपरेट करता है। 

200 से अधिक बम के खोखे मिले हैं

आज दोपहर 12:00 बजे इसी गोदाम में ब्लास्ट हुआ। यह बम ब्लास्ट इतना पावरफुल था कि 5 किलोमीटर दूर तक आवाज सुनाई दी और आसपास के कई मकानों की दीवारों में दरार पड़ गई। लोगों में दहशत फैल गई। जबलपुर कलेक्टर श्री दीपक कुमार सक्सेना, नगर निगम कमिश्नर सुश्री प्रीति यादव और एडिशनल एसपी सुश्री सोनाली दुबे घटनास्थल पर पहुंच गए। मालवा हटाए जाने का काम चल रहा है। इस दौरान मलबे में से एक डेड बॉडी मिली है। कहा जा रहा है कि, कम से कम कर लोगों की मृत्यु हुई है। मलबे में से 200 से अधिक बम के खोखे मिले हैं। 

कबाड़खाना था या फिर बम बनाने का कारखाना 

यहां बड़ा प्रश्न उपस्थित होता है। जिसे स्क्रैप गोदाम बताया जा रहा है क्या सचमुच हुआ केवल एक स्क्रैप गोदाम था या फिर यहां पर अवैध हथियार और बम बनाए जाते थे। प्रश्न इसलिए किया जा रहा है क्योंकि इस गोदाम का मालिक एक आदतन अपराधी है। कड़ी कानूनी कार्रवाई के बावजूद वह निरंतर आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है और उसका अपना गैंग भी है। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!